फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

स्वतंत्रता दिवस और टीजीटी परीक्षा की तैयारी में जुटा सरकारी तंत्र

Tue, 03 Aug 2021 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस और इससे पहले सात व आठ अगस्त को प्रस्तावित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा की तैयारी में सरकारी अमला जुट गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें कर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को जल्द अंतिम रूप देने और परीक्षा केंद्रों को समय से व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि टीजीटी की लिखित परीक्षा दोनों निर्धारित तिथियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक दो पालियों में स्वामी शुकदेवानन्द पीजी कालेज, जीएफ कालेज और आर्य महिला डिग्री कालेज में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केन्द्र अध्यक्ष, जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल सदस्य नामित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और प्रत्येक कक्ष की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों को प्रवेश के समय किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, लेकिन उनकी आईडी और फोटो की जांच करके ही उन्हें परीक्षा में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी से संबंधित बैठक में डीएम ने शहीदों की प्रतिमाओं के स्थान की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य अभी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लेकर इस बार नौ अगस्त से आजादी के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 09 अगस्त को ही शहीद संग्रहालय परिसर में पौधरोपण, चौरी-चौरा महोत्सव व अमृत महोत्सव आदि आयोजन होंगे। बैठकों में एसपी एस आनन्द, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed