फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

कोरोना के बाद खुले बाजार, फिर से परवान चढ़ने लगा कारोबार

Tue, 27 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर के टाउन हाल स्थित एक शोरूप पर खड़ी बाइकें । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गत वर्ष मार्च में कोरोना का प्रकोप शुरू होने पर लगाए गए लॉकडाउन में कारोबारी क्षेत्र को काफी हानि उठानी पड़ी थी। करीब छह माह तक संक्रमण का खौफ छाए रहने के बाद कोरोना की लहर धीमी पड़ी और बाजार खुले तो कारोबारियों में व्यवसाय पटरी पर आने की उम्मीद जगी, लेकिन इन उम्मीदों पर कोरोना की दूसरी लहर ने पानी फेर दिया। अब संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ फिर से बाजार खुले और लोगों ने बाहर निकलना शुरू किया तो व्यापार फिर से परवान चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, कपड़ा आदि तमाम प्रतिष्ठानों पर ग्राहक पहुंचने के साथ बिक्री का ग्राफ भी बढ़ा है। कारोबारियों का कहना है कि अगर तीसरी लहर नहीं आई तो दिवाली तक बिक्री बढ़ेगी तथा इसके साथ ही कारोबार कोरोना से पहले जैसी स्थिति में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

-
कारोबारियों की बात
कोरोना काल में सभी व्यवसाय प्रभावित हुए, जिनमें आटो सेक्टर भी शामिल है। अब बाजार खुलने से कारोबार तेजी से सुधर रहा है। यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों का रुझान निजी वाहन खरीदने में बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवनीत पाठक, श्री सिद्धि विनायक होंडा एजेंसी
-
कोरोना ने इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर कारोबार को बहुत हानि पहुंचाई है, लेकिन कारोबार पटरी पर लौटने से बीते दो वर्ष में हुए नुकसान की भरपाई धीरे-धीरे होने लगी है। लोग बाहर निकलने लगे हैं और यह बाजार के लिए शुभ संकेत है।
-राजीव गुप्ता, आरके इलेक्ट्रॉनिक्स
-
गत दो वर्ष के दौरान कोरोना ने व्यापार जगत को कहीं का नहीं रखा। अब लोग बाजार आने लगे है। यही माहौल रहा तो आने वाला समय कारोबार के लिए बेहतर होगा। धीरे-धीरे व्यापार पटरी पर आ रहा है।
-हरमन सिंह बजाज, संत इलेक्ट्रॉनिक्स
-
कोरोना काल में बाजार बंद रहने के दौरान कारोबार ठप होना ही था, सो हुआ। अब बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। स्कूल-कालेज बंद होने से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एंड्रायड फोन, कंन्प्यूटर, लैपटॉप आदि खरीदे जा रहे हैं।
-शुभम अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स गैलरी
-
कोरोना संक्रमण काल में कारों की बिक्री काफी डाउन हो गई। संक्रमण कम होने पर जून माह में बिक्री बढ़ी, जिससे कारोबारियों को कुछ राहत मिली। त्योहारी सीजन में व्यापार पटरी पर आने की संभावना है।
- जगजीत सिंह माटा, सीईओ, सुमित्रा डीएस मोटर्स
--
कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान दोपहिया वाहनों की बिकी काफी गिर गई थी। अब इसमें इजाफा हो रहा है। सहालग के समय भी दोपहिया वाहनों की अच्छी बिक्री हुई थी। आगे भी अच्छा होने की उम्मीद है।
- अनुज कपूर, महाप्रबंधक, सुमित्रा एंड संस
--
दोपहिया और चारपहिया वाहनों को बिक्री पर कोरोना महामारी का काफी असर पड़ा था। दूसरी लहर का असर कम होने के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। आने वाले दिनों में और अच्छा होगा, इसकी आस लगी है।
- अशोक अग्रवाल, एकेसी बजाज
--
अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होने का असर भी दिख रहा है। लेकिन वाहनों की बिक्री हो रही है। नए मॉडल भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
- अर्पित अग्रवाल, गोयल ऑटो कार
--
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद सराफा कारोबार में सुधार हुआ है। जून में अच्छी बिक्री हुई थी। आगे त्योहारी सीजन आ रहा है, जिसमें कारोबार बेहतर होगा, मुझे ऐसा विश्वास है।
- वीरेंद्र कुमार रस्तोगी, राधा कृष्ण ज्वेलर्स
--
रियल इस्टेट का करोबार उठने लगा है। मई की अपेक्षा जून माह में रियल इस्टेट के कारोबार से ग्रोथ की थी। जुलाई भी ठीक जा रहा है। आने वाले त्योहारी सीजन में मकानों तथा संपत्तियों की बिक्री और बढ़ेगी।
- हरगोविंद मोदी, एमडी, साउथ सिटी एक्सटेंशन
--
मुस्लिम समाज में शादी-ब्याह का दौर शुरू होने वाला है, जिससे कपड़ा कारोबार को लाभ होने वाला है। वर्तमान समय में सामान्य रूप से बिक्री चालू है। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने से कारोबार में इजाफा हुआ है।
- पूरन सिंह, राज सेलेक्शन
-----
स्कूल और ऑफिस बंद होने के बाद ऑनलाइन पढ़ाई तथा कार्य को बढ़ावा मिला है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्मार्ट फोन खरीद रहे है, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर न पड़े। जिसका लाभ मोबाइल कारोबारियों को मिल रहा है।
- यासीन मलिक, अलीबाबा टेलीकॉम
--
होटल कारोबार अब पटरी पर आ रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं और फैमिली के साथ तथा पार्टी के लिए लोगों का होटल पर आना शुरू हुआ है। होटल में रुकने के लिए अभी कम ही लोग आ रहे है।
- सिद्धार्थ रस्तोगी, होटल रॉयल पन्ना
--
अब स्थिति सामान्य हो रही है, तो कारोबार भी ठीक होने लगा है। सहालगों में सोने-चांदी के आभूषणों की मांग रही। अब मुस्लिम समाज के शादी-ब्याह आ रहे है, जिनका लाभ मिलेगा।

- अमित वर्मा, कैरेट-24
-
रियल इस्टेट कारोबार एक बार फिर से तेजी से पकड़ रहा है। बस तीसरी लहर की वजह से लोग प्रापर्टी खरीदने में कुछ संकोच कर रहे हैं, लेकिन बहुत सारे लोगों ने इंवेस्ट करने का मन बनाया है। जिसका लाभ रियल इस्टेट को हुआ है।
- योगेश गुप्ता पिंकूूू, सिटी पार्क
---
हर कारोबार की तरह सराफा में भी गिरावट आई थी। धीरे धीरे अब व्यापार पटरी में आ रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही खरीद- बिक्री में तेजी आएगी।
-विनोद सराफ, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed