{"_id":"60eb41f18ebc3ebf4950df39","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4528096164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अगले साल 15 नवंबर तक लगवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अगले साल 15 नवंबर तक लगवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई कर दी गई है। आखिरी तारीख वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के हिसाब से तय होगी।
एआरटीओ प्रशासन महेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2022 कर दी गई है। इससे वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगवाने के लिए करीब डेढ़ साल का समय मिल गया है। एआरटीओ ने बताया कि तय तिथि के बाद बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन चलना संभव नहीं होगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के हिसाब से तारीख तय होगी। मसलन वाहन के रजिस्ट्रेशन का अंतिम अंक अगर 8 व 9 है तो साल 2022 के नवंबर माह की 15 तारीख तक वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा सकती है।
अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2021 थी। एआरटीओ ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। पहले इन वाहनों पर 15 जुलाई तक एचएसआरपी लगवाना जरूरी था।