फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

जिला अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर जले, इलाके में गुल रही बिजली

Mon, 12 Jul 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोग परेशान हैं। शनिवार रात अजीजगंज फीडर के ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर जल गए। इससे जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी और आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे तक बिजली गायब रहने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

शहर में गर्रा फाटक के पास स्थित अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के अजीजगंज फीडर से राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल को बिजली सप्लाई होती है। इसी फीडर से मोहल्ला अजीजगंज, अस्पताल कॉलोनी और बरेली मोड़ को बिजली जाती है। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक अजीजगंज फीडर के ट्रांसफार्मर में लगे इंसुलेटर जल गए। हालांकि 11 केवी लाइन के तार टूटने से ट्रांसफार्मर जलने से बच गया। मगर इंसुलेटर जलने से लाइन में सप्लाई बंद हो गई, जिससे मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की आवासीय, अजीजगंज और बरेली मोड़ इलाके के करीब तीन सौ घरों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने इंतजार करने के बाद अधिकारियों को फोन किए। अब्दुल्लागंज प्रभारी अवर अभियंता आदर्श कुमार ने कर्मचारियों को मौके पर जाकर फाल्ट तलाश करने को कहा। अजीजगंज फीडर से शटडाउन देकर लाइन की मरम्मत की गई। इंसुलेटर बदलने के बाद रात करीब दो बजे अजीजगंज फीडर चालू किया गया। कहीं तब जाकर बिजली सप्लाई चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 33 केवी लाइन में खराबी आने के कारण अब्दुल्लागंज के अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक प्रभावित रही। ककरा कलां बिजली उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने बताया कि अब्दुल्लागंज की अन्य लाइनों से जुड़े क्षेत्रों के लोगों को फौरी राहत देने के लिए उनके उपकेंद्र से दो-दो घंटे बिजली आपूर्ति की गई।
तेज हवा चलने से कई जगह जंपर जले
शनिवार रात ओवरलोडिंग के कारण लाइनों में ट्रिपिंग होने से बार-बार बिजली आती जाती रही। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे तेज पुरवाई चलने बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी। शहर में कई स्थानों पर 11 केवी लाइनों के तार आपस में टकराने से हुए शार्ट सर्किट के चलते खंभों पर लगे जंपर जल गए। इस वजह से ककरा कलां, हथौड़ा और अब्दुल्लागंज के कई फीडरों की लाइनें ट्रिपिंग के दायरे में आ गईं। करीब एक घंटे बाद हवा की गति धीमी पडने पर बिजली आपूर्ति सामान्य हुई, लेकिन इसके बाद भी बिजली के आने और जाने का सिलसिला जारी रहा।
इन सभी क्षेत्रों में बना रहा बिजली संकट
हाईटेंशन लाइनों में ट्रिपिंग और जंपर जलने के कारण जिला अस्पताल परिसर समेत अजीजगंज, नवादा इंदेपुर, जियाखेल, गर्रा फाटक, चारखंभा (आंशिक), मतानी, बक्सरिया, चंदा बाबू का डेरा, रंगमहला (आंशिक), घूरन तलैया, ककरा कलां, ककरा खुर्द, आनंदपुरम, विवेक विहार, आजादपुरम, मदराखेल, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), महमंद जंगला, विश्वकर्मा चौक, लोहारों का चौराहा, बीबीजई चौराहा, हद्दफ, मामुड़ी, सुभाषनगर, ईदगाह रोड, तुलसी कालोनी, कटिया टोला (आंशिक), टाउनहाल, पीली मस्जिद, लोधीपुर, गन्ना शोध परिषद की कालोनी आदि क्षेत्रों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
दिन भर काम के बोझ से आई थकान मिटाने का रात में मौका मिलता है, लेकिन आधी रात से बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो जाने से नींद भी नहीं आई। अगर ओवरलोडिंग है तो इस समस्या का स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए। - अनिल मिश्रा, लोहारों का चौराहा

रक्तचाप का मरीज होने के कारण मुझे ज्यादा गर्मी सहन नहीं होती। रात में नौ बजे के बाद बार-बार बत्ती गुल होना आए दिन की समस्या हो गई है। बीती रात भी तड़के तीन बजे तक दो बार बिजली देर तक गायब रहने से रात जागकर बिताई। - अनिल शुक्ला, मदराखेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed