फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ा

Mon, 14 Jun 2021 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। सड़क बनने के बाद जल निगम को जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने की सुध आई है। अभी पुरानी खोदी हुई सड़कों की मरम्मत हुई नहीं है कि नई सड़कें खोद कर डाल दी गईं हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम के ठेकेदारों की मनमानी लगातार जारी है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क बनाने के बजाय उसे मिट्टी से भर दिया जाता है। साथ ही सड़क किनारे भी मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते शहर के महमंद गढ़ी, गर्रा फाटक और चारखंभा मार्ग का बुरा हाल है। अमृत योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन के लिए ओवरहेड टैंक, नलकूप और जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम को सौंपा गया। जल निगम की ओर से नियुक्त ठेकेदार इस कार्य को करा रहे हैं। पहले अंटा चौराहा से पुराना जिला अस्पताल तक सड़क को खोद डाला गया। पाइप लाइन डालने के काफी दिनों तक सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इस सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। अब मोहल्ला महमंद गढ़ी में सरोदी बंगले के नीचे से गर्रा फाटक रोड़, गर्रा फाटक से मोड़ से चार खंभा मार्ग तथा चार खंभा से चौक की ओर से जाने वाले रास्ते को खोदकर डाल दिया गया है। इन मार्गों से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है, काफी दिक्कत होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाना आवश्यक है, लेकिन खोदी गई सड़क की सही ढंग से मरम्मत साथ-साथ ही होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के ठेकेदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। सड़क को खोदकर पाइप डालने के बाद काम आगे बढ़ा दिया जाता है। इसी से लोगों की दिक्कत बढ़ रहीं हैं। पाइपलाइन बिछाने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत होनी चाहिए। - अब्दुल्ला, स्थानीय निवासी
पाइप लाइन डालने को सड़कें खोदने से दिनभर धूल उड़ती है। कारोबार करना मुश्किल होता है। जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन नगर निगम को करना है। ठेकेदार पर दबाव डालकर खोदी गई सड़कों की समुचित मरम्मत करवाना चाहिए। - पप्पू खां, स्थानीय निवासी
जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डलवाने और उसके बाद मरम्मत कराने की जिम्मेदारी जल निगम की है। इसके बाद भी सड़कों को खोदकर डाला जाना गलत है। इसके लिए संबंधित को चेतावनी दी जाएगी। - दिनेश चंद्र सचान, मुख्य अभियंता, नगर निगम

नए ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम करवाया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है। - सुनील यादव, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed