फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

तीन स्टेट हाईवे चौड़े करने के लिए मिले 25 करोड़ रुपये

Thu, 03 Jun 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। जनपद से होकर निकले तीन राज्य राजमार्गों (स्टेट हाईवे) को चौड़ा बनाने के साथ उनके सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर शासन ने 24 करोड़ 99 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन

जिन स्टेट हाईवे के चालू कार्य के लिए धन का आवंटन किया गया है, उनमें पुवायां -निगोही मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (24 किमी), बिलग्राम- सांडी-अल्हागंज मार्ग (4.672 किमी) और निगोही-तिलहर मार्ग (22 किमी) शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 46 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपये है, जिसमें 16 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन पहले किया जा चुका है। बाद में अवमुक्त धनराशि के उपभोग के संबंध में शासनादेश लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि चालू कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का व्यय/उपयोग वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, बजट मैनुअल और वित्तीय हस्त पुस्तिका के नियमों सहित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसी के साथ उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता और मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से इन तीनों स्टेट हाईवे के लिए पहले चरण में जो धनराशि मिली, उसके सापेक्ष निर्माण कार्य ज्यादा कराया जा चुका है। निगोही-तिलहर मार्ग पर 50 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। अन्य मार्गों पर भी 40 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है, जबकि शहरी सीमा के मार्गों का लगभग 90 प्रतिशत काम हो चुका है। बजट की शेष धनराशि मिलने से बकाया कामों में तेजी से पूर्ण कराना संभव होगा। -ओपी वर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड-1)
स्टेट हाईवे चौड़े होने से तमाम गांवों में सुगम होगा यातायात
तिलहर/निगोही/अल्हागंज। जिले से होकर गुजरे स्टेट हाईवे सात मीटर चौड़े बनने पर आसपास के गांवों और कसबों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा। उनका तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

पुवायां से निगोही के बीच चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसका लाभ भी दिखने लगा है। पहले यह दूरी गड्ढों की वजह से एक घंटे में पूरी होती थी, लेकिन अब महज 35 से 40 मिनट लगते हैं। निगोही में रेलवे क्रॉसिंग से लेकर वजीरापुर भट्ठे के पास तक तीन किमी हिस्से में बजरी-कोलतार लेपन हो रहा है। इस मार्ग पर तिलहर की ओर बढ़ने पर कबीरपुर झोतूपुर गांव के पास बारिश में वाहन आमने-सामने आने पर रोड के किनारे गड्ढों में वाहन फंस जाते थे, लेकिन अब यह समस्या अतीत की बात हो जाएगी। इसी मार्ग पर तिलहर से निगोही की ओर चलने पर डभौरा गांव के पास रोड पर जलभराव बना हुआ, लेकिन यह समस्या अब जल्द खत्म हो जाएगी। उधर, हरदोई जिले के बिलग्राम और सांडी होकर अल्हागंज के बीच करीब पांच किमी हिस्से में रोड चौड़ा होने पर मार्ग के दोनों किनारों पर बसे तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed