{"_id":"60a2bf928ebc3e5a4127a493","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4468959188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवों के दाह संस्कार और प्रवाहित किए जाने से रामगंगा में बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवों के दाह संस्कार और प्रवाहित किए जाने से रामगंगा में बढ़ रहा प्रदूषण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना महामारी के दौर में जहां एक ओर पतित पावनी गंगा में मृतकों का बड़े पैमाने पर जल प्रवाह हो रहा है, वहीं गंगा की सहायक नदी रामगंगा भी तटवर्ती गावों के अभावग्रस्त परिवारों के शवों को अपने आंचल में समेटने को मजबूर है। जनपद में तिलहर तहसील के जैतीपुर ब्लाक से लेकर जलालाबाद और मिर्जापुर ब्लाक के परौर क्षेत्र से जुड़े रामगंगा किनारे के चार दर्जन से अधिक गावों के तमाम लोग परिवार में कोई मौत होने पर शव का रामगंगा में जल प्रवाह कर देते हैं अथवा दाह संस्कार के बाद अधजले शव नदी में बहा देते हैं। यही नहीं कोई पशु मरने पर उसे भी रामगंगा की लहरों के हवाले कर दिया जाता है।
खास यह है कि जहां एक ओर सरकार गंगा की पावनता बनाए रखने के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट चलाने के साथ जागरूकता के तमाम प्रयास कर रही है, वहीं रामगंगा में प्रवाहित शवों से होने वाले प्रदूषण पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि रामगंगा जलालाबाद और कलान तहसील के तमाम गांवों से होते हुए अल्लाहगंज से आगे गंगा में समाहित हो जाती है। जिन गांवों के लोग रामगंगा में प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं, उनसे सम्बंधित थाना और ब्लाक के अधिकारी भी इस ओर से उदासीन होने के साथ ही कार्यवाही के लिए शासन से दिशा निर्देशों की बाट जोह रहे हैं।
-
घुमावदार रास्ता तय कर जिले में आती है रामगंगा
जैतीपुर। विकास खंड के सीमावर्ती गांव मरेना से बमुश्किल दो किमी के फासले पर बरेली की ओर से आई रामगंगा रुद्रपुर गांव के पास से गुजरते हुए गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव धुबलाकरीम नगर से बदायूं जनपद के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांवों की ओर मुड़ जाती है। नदी का घुमावदार बहाव होने के कारण बाद में रामगंगा फिर घूम कर परौर क्षेत्र के गांव चपरा कुंडरिया के पास से फिर जनपद में प्रविष्ट होती है। क्षेत्र के नदी के समीपस्थ गावों के लोग रामगंगा के मरेना घाट और धुबलाकरीम नगर घाट पर शवों का अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन अधिकारी इस ओर से आंख मूंद कर ये कहते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं कि नदी का बहाव क्षेत्र बदायूं जनपद में है।
विज्ञापन
-
नदी में प्रदूषण से मर चुकी हजारों मछलियां
परौर। बदायूं जनपद के हजरतपुर थाना क्षेत्र से रामगंगा चपरा कुंडरिया गांव के पास जनपद की सीमा में आती है। नदी के दक्षिणी किनारे पर परौर हैंदलपुर ,कुंडरिया,रठेली,बम्हनी, बम्हौर, बहंगीखेड़ा, हरनोखा, पचदेवरिया, चौकियां, नौसारा, बरखीमई, कौंही, कादराबाद, दहलीया, सकोड़ा, कुण्डरी, कुईंया नौआबाद व अमृतापुर और उत्तरी किनारे पर मकरंदपुर, मोहनिया, सहोरा, कुनिया, मूसेला, चटोरा, बरुआ, शमशीपुर ,फरीदापुर, चचुआपुर,पेहना आदि गांव बसे हैं।
इन गांवों के लोग परिवार में कोई मृत्यु होने पर शवों का दाह संस्कार और जल प्रवाह रामगंगा के साहनी घाट ,कोना घाट और बिरियाघाट पर करते हैं। कभी कभी ग्रामीण अपने मृत पशु भी दफनाने के बजाय रामगंगा की धारा में डाल देते हैं। गत जनवरी में नदी में प्रदूषण के कारण तमाम मछलियां मर चुकी हैं। खास यह है कि रामगंगा पार खेतो में कृषि कार्य के लिए रात में रुकने वाले ग्रामीण पेयजल के लिए कोई हैंड पम्प नही होने के कारण राम गंगा के पानी से ही प्यास बुझाते हैं।
-
कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार को मिलेगी आर्थिक सहायता
शाहजहांपुर। गंगा में शवों का जल प्रवाह रोकने के सम्बंध में जारी शासनादेश के अनुपालन में जनपद के नगर निकायों ने कोरोना से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की दशा में मृतक आश्रित को दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया है। इस सम्बंध में पुवायां नगर पालिका परिषद समेत अल्लाहगंज व खुटार नगर पंचायत अध्यक्षों ने सोमवार को बैठकें कर ऐसे मामलों की निगरानी के लिए कमेटियां गठित की। साथ ही कोरोना मृतकों के आश्रितों को निकाय स्तर से आर्थिक सहायता देने का निर्णय करते हुए प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी व्यक्ति को ऐसे शव नदी में जल प्रवाहित करने की इजाजत नही दी जाएगी।
-
अधिकारियों की बात
रामगंगा का बहाव क्षेत्र के सीमावर्ती बदायूं जनपद के करीब से होकर है। इसके बावजूद मरेना घाट और धुबलाकरीम नगर घाट पर इलाके के जिन गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते हैं, उन पर निगाह रखी जा रही है।
- सुंदर लाल वर्मा, थानाध्यक्ष, गढ़ियारंगीन
-
रामगंगा के किनारे बसे लोगों को जागरूक किया गया है कि शव को जल प्रवाहित करने के बजाय दाह संस्कार करें। इस बारे में उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
-धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना परौर
-
गंगा में शवों का जल प्रवाह रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। रामगंगा के बारे में अभी ऐसे कोई दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए हैं, लेकिन नदी में प्रदूषण के बारे में कोई शिकायत मिलने पर सम्बन्धितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- रमेश बाबू,एसडीएम, कलान