{"_id":"60749d4d8ebc3ee61f059c7f","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4437401177","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में दुबके ट्रैफिककर्मी, दिनभर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में दुबके ट्रैफिककर्मी, दिनभर लगा रहा जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कड़ी धूप में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। सोमवार को दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।
सोमवार को शहर के कनौजिया तिराहे, कच्चे कटरा मोड़, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, टाउन हॉल, सदर बाजार क्षेत्र, वनखंडीनाथ मंदिर के पास जाम लगा रहा। दोपहर के वक्त जाम में फंसे लोग परेशान रहे। घंटाघर पर भी पुलिस नजर नहीं आई। पुलिसकर्मियों के यातायात व्यवस्था न संभालने के कारण लोग जाम में उलझकर खीझते रहे। मुख्य सड़क पर जाम लगने से वाहन चालकों ने गलियों का रुख किया तो यहां भी जाम लग गया। सोमवार को पूरा दिन शहर के लोगों का जाम में उलझते बीता।
निगोही। सोमवार को भी कैमुआ पुल पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे। कैमुआ पुल काफी संकरा होने के कारण दो वाहनों के आमने-सामने आते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। सोमवार दोपहर एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली के आमने सामने आ जाने से जाम लग गया। दोनों ही वाहन पीछे हटने को तैयार नहीं हुए जिससे जाम बढ़ता गया। लोगों ने बीच बचाव कर वाहनों को आगे-पीछे करके हटाया, कहीं तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। तब तक गांव मिश्रीपुर से लेकर पतराजपुर तक लगभग पांच किलोमीटर जाम लग गया। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि वह आज कोर्ट गए हुए थे। जाम की जानकारी नहीं है।