{"_id":"604124518ebc3ed3f71297a9","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly439430390","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन से कब्जे हटाने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन से कब्जे हटाने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Members of Jat community staging a rally demanding reservation at Jantar Mantar in New Delhi on Thursday amar uajal photo by ankita tripathi 25/11/10
शाहजहांपुर। विकास खंड ददरौल की ग्राम पंचायत धन्यौरा में ग्राम समाज की जमीन से दबंगों के कब्जे नहीं हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद मेें उन्होंने डीएम के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम समाज की लगभग 1800 बीघा जमीन पर चार दशक से काबिज दबंगों ने इस बार गेहूं की फसल ली है, जबकि प्रशासन पहले भी दो बार इस जमीन की नीलामी करा चुका है।
ज्ञापन मेें कहा गया है कि ग्राम समाज की इसी जमीन से प्रशासन ने वृहद गो संरक्षण केंद्र को जमीन स्वीकृत की गई है, लेकिन जमीन पर माफिया कब्जा जमाए बैठे है। इस कारण गौ संरक्षण केंद्र और पौधरोपण का कार्य बाधित हो रहा है, जबकि इस बारे मेें वन विभाग को लिखित तौर पर अवगत कराया जा चुका है। जमीन पर खड़ी गेहूं की अवैध फसल लगभग 50 से 60 लाख रुपये कीमत की है। फसल को प्रशासन अधिग्रहीत कर गो संरक्षण केंद्र के सौंदर्यीकरण और गाय-बैलों के चारा आदि के उपयोग में ले सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जमीन कब्जा मुक्त कराने से माफिया का वर्चस्व खत्म होने के साथ प्रशासन को अतिरिक्त राजस्व लाभ होगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार के माध्यम से जमीन की पैमाइश कराकर उसे जल्द कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गांव के उपेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, रण विजय सिंह, विनोद वर्मा, हरिपाल सिंह, ज्ञानेश सिंह भदौरिया, मुनीश पाल, पुष्पेंद्र शाह, वीरपाल वर्मा, श्रीकृष्ण, उदयराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद