फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुल्लापुर चौराहा बना एक्सीडेंट जोन

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा-बिल्हौर नेशनल हाईवे के गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। इस हाईवे पर अल्हागंज इलाके में हुल्लापुर चौराहा एक्सीडेंट जोन बन गया है। रामगंगा पुल से हुल्लापुर चौराहे के नजदीक ठिंगरी गांव के बीच पिछले ढाई माह के दौरान हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो चुकी है और पांच अन्य लोग घायल हुए। बावजूद इसके राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से सामरिक महत्व के इस हाईवे की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

मध्य भारत के भिंड से लेकर उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख दर्रे को जोड़ने वाले इस नेशनल हाईवे का ट्रैफिक फर्रुखाबाद से जलालाबाद तक मीरानपुर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ही चलता है। इस तरह एक पर दो हाईवे के ट्रैफिक का बोझ पड़ता है, जिससे हाईवे का यह हिस्सा बुरी तरह जर्जर हो चुका है। दो साल पहले इस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरित किए जाने के बाद से लोक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत करने से हाथ खींच लिए। एनएचएआई के अधिकारी इस हाईवे की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गत मानसून सीजन में रोड पर गड्ढों से यातायात में रुकावट पड़ने की नौबत आने पर एनएचएआई के ठेकेदार ने कुछ स्थानों पर बजरी-कोलतार डालकर पैचवर्क कराया था, लेकिन बड़े गड्ढे और जगह-जगह उखड़ी रोड की ऊपरी परत संवारने की जरूरत नहीं समझी। यही वजह है कि हुल्लापुर चौराहा से दोनों दिशाओं में कई जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढों से बचने के लिए चालक अपने वाहन को बार-बार लेन बदलकर गलत साइड में ले जाते हैं। इस दौरान असंतुलित होकर वाहन पलट जाते हैं या फिर सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकरा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई माह के दौरान हुए सड़क हादसे
21 जनवरी को गांव तैयारी निवासी दलपत वर्मा बाइक पर नवीन मंडी जा रहे थे। इसी दौरान मटर से भरा ट्रक असंतुलित होकर बाइक पर पलट गया था, जिससे दलपत मौके पर मौत हो गई थी, और उनका साथी कालीचरण घायल हो गया था। पिछले साल 17 दिसंबर को हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव द्वार नगला निवासी विनोद कुमार बाइक से अल्हागंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक से कुचलकर उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा अंकुर घायल हो गया। 27 नवंबर 2019 को क्षेत्र के गांव ठिंगरी के सामने खराब कंबाइन को ठीक करते समय जलालाबाद की तरफ से आए ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें कल्याणपुर निवासी अमर सिंह, गुड्डू कुरैशी और बरेली के शीशगढ़ निवासी भूरा को टक्कर मार दी, जिसमेें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 17 नवंबर 2019 को मिर्जापुर क्षेत्र के गांव लाड़वा निवासी श्यामवीर पत्नी के साथ बाइक पर अपनी ससुराल गए थे। वहां से शाम को एक ढाबा पर खाना खाने जा रहे थे। वहां से फतेहपुर गांव के सामने ढाबा से पहले उनकी बाइक में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे श्यामवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

हुल्लापुर चौराहे के आसपास आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का गंभीरता से लिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जल्द होने वाली वीडियो कांफ्रेंस में उन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी देकर यहां बुलाया जाएगा। ताकि वह स्वयं अपने स्तर से हाईवे की स्थिति का आंकलन कर उसके अनुरूप काम करा सकें। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed