{"_id":"60072ef28ebc3e333a554b7c","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly434374099","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण : 33168 लोगों ने दिया अपना फीडबैक, आप भी करें प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण : 33168 लोगों ने दिया अपना फीडबैक, आप भी करें प्रतिभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत जगह-जगह शिविर लगाकर नगरवासियों से सिटीजन फीडबैक देने की अपील की जा रही है। अब तक 33,168 लोगों ने अपना फीडबैक दिया है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से एसएस 2021 वोट फार सिटी एप को डाउनलोड करके अपना फीडबैक दे सकता है। जिससे नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोत्तम स्थान दिलाया जा सके।
स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सैफ सिद्दीकी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत चार जनवरी से कैंपेन की शुरुआत कर दी गई हैं। पिछले दिनों ओसीएफ स्टेडियम में कैनोपी लगाकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों के मोबाइल पर एसएस 2021 वोट फार सिटी एप को डाउनलोड करवाकर फीडबैक लिया गया था। उससे पूर्व भी कैनोपी लगाकर सिटीजन फीडबैक लिया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह फ्लैक्स लगाकर लोगों को सिटीजन फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत अपने मोबाइल पर एप को डाउनलोड करके और पोर्टल स्वच्छ सर्वेक्षण शान 2021 डॉट ओआरजी/सिटीजन फीडबैक पर जाकर वोटिंग करें। वोटिंग के दौरान पूछे जाने वाले सभी सवालों के सकारात्मक जवाब देकर नगर निगम को सर्वोत्तम स्थान दिलाएं।
-
इस तरह करें वोटिंग
वोटिंग के लिए एप डाउनलोड और इंस्टाल करने के बाद अपनी मनपसंद भाषा का चयन करें। इसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी होने पर सात प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका सकारात्मक उत्तर देना है। सभी प्रश्नों के सकारात्मक उत्तर देने के बाद सेंड स्वच्छ कोड पर क्लिक करें। आपको एसएमएस द्वारा प्राप्त स्वच्छ कोड को डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आपकी वोटिंग हो जाएगी। संवाद