{"_id":"5f6ceefd8ebc3e46550cac52","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly421023319","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हेक्टेयर में बम्बूसा बालकुआ बांस लगाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हेक्टेयर में बम्बूसा बालकुआ बांस लगाएगा नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बाढ़ के समय उपजाऊ मिट्टी को कटने से रोककर रखने में सहायक और सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले बांस का रोपण नगर निगम की ओर से करवाया जाएगा। इसके लिए 50 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है और डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने गुरुवार को ककरा काकर कुंड स्थित जैव विविधता पार्क व गर्रा नदी के दूसरे छोर पर स्थित रेतीली भूमि का निरीक्षण किया। इस जमीन पर ही नगर निगम की ओर से बांस रोपण कराया जाएगा। जोकि बम्बूसा बालकुआ की प्रजाति वाला बांस होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि बांस रोपण का कार्य स्टेट बम्बू मिशन एवं केंद्र बम्बू मिशन के दिशा-निर्देश पर कराया जाना है। इसके लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। बांस रोपण से जहां एक तरफ जैव विविधता को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण होगा। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम को भविष्य में राजस्व की प्राप्ति होगी। यह बांस वायु मंडल की अशुद्ध गैंसों कार्बन-डाई-ऑक्साइड आदि को बहुत तेजी से अवशोषित करता है और अन्य पौधों से अधिक आक्सीजन छोड़ता है। साथ ही जमीन को उपजाऊ बनाता है। इसकी पत्तियां जमीन पर सड़ कर उर्वरकता को बढ़ाती हैं तथा जमीन की नमी को संभाल कर रखती है। बाढ़ के समय उपजाऊ मिटटी कटान को रोककर रखती है। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, मुख्य अभियंता(सिविल) दिनेश चंद्र सचान, प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया आदि मौजूद रहे।