फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

अनलॉक1.0: कल से बदलेगा बाजार खुलने का समय

Mon, 01 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। लॉकडाउन का पांचवां चरण सोमवार से प्रभावी होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में शनिवार और उसके अनुपालन में प्रदेश सरकार द्वारा रविवार को जारी गाइडलाइन को देखते माना जा रहा था कि बाजारों में व्यवसाय वार सुबह से शाम तक दुकानें खोलने का समय बढ़ाया जा सकता है और प्रशासन इसी दिशा में सक्रिय है। यहां के कारोबारी और उद्यमी भी लॉकडाउन के तीसरे चरण से दुकानें खोलने का समय बढ़ाने मांग कर रहे थे। इसी के साथ जिले में बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा सोमवार से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के तीसरे दौर की शुरुआत होने पर प्रशासन ने गत चार मई से तीन टाइम स्लॉट में व्यवसाय वार दुकानें खोलने की व्यवस्था लागू कर रखी है, लेकिन इसके लिए केवल चार से पांच घंटे का समय निर्धारित किया गया था। विभिन्न व्यवसायों की दुकानें खोलने के लिए जो टाइम स्लॉट तय किए गए थे, उनमें समय सीमा भी अलग-अलग तय थी। उदाहरणार्थ, पहले स्लॉट में सुबह नौ बजे से एक बजे के बीच दुकानें सिर्फ चार घंटे खुल रही थीं, जबकि दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक दूसरे स्लॉट की दुकानों को पांच घंटे का कारोबारी वक्त मिल रहा था।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के अनुसार सोमवार को सभी दुकानें पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत यथावत खुलेगी, लेकिन मंगलवार से लागू होने वाली नई व्यवस्था के तहत इन दोनों टाइम स्लॉट में शामिल व्यवसायियों को कम से कम 5:30 घंटे कारोबार करने का समय मिलने लगेगा। अब पहले स्लॉट की दुकानें और प्रतिष्ठान सुबह नौ बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और दूसरे स्लॉट में शामिल दुकानें दोपहर 2.30 बजे से रात आठ बजे तक खुल सकेंगी। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक तीसरे स्लॉट में शामिल दुकानों समेत मंडियों के खुलने के समय में अभी कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित टाइम स्लॉट में इस तरह खुलेंगी दुकानें
प्रथम स्लॉट: सुबह नौ बजे दोपहर 2.30 बजे तक ऑटो पार्ट्र्स, मशीनरी, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, स्टेशनरी व किताबों की दुकानें और जनरल स्टोर।
द्वितीय स्लॉट: दोपहर 2.30 बजे से रात आठ बजे तक रेडीमेड वस्त्र एवं कपड़े की दुकानें, जूता-चप्पल, टेलरिंग, कास्मेटिक, ज्वेलरी एवं अन्य ऐसी दुकानें जो किसी श्रेणी में नहीं हैं, इस स्लॉट में खुल सकेंगी।

तृतीय स्लॉट: सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक नाई की दुकान, ब्यूटी सैलून, नमकीन व मिठाई की दुकानें और चाय की दुकानें।
आज सुबह आठ बजे से चलेंगी रोडवेज बसें
लॉकडाउन के चौथे चरण में डीएम और परिवहन निगम मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद गत छह मई से जिले के अंदरूनी मार्गों पर रोडवेज बसें चलनी शुरू हुईं। इसके तहत पुवायां, बंडा, खुटार, तिलहर, मीरानपुर कटरा, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज आदि मार्गों पर 13 मई तक रोजाना 10-12 बसें चलाई गईं, लेकिन इस दौरान गिने-चुने यात्री मिलने से किराया भाड़ा की तुलना में डीजल खर्च ज्यादा होता रहा। बाद में महाराष्ट्र से आए एक युवक में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे तो जिले में बस सेवा पर रोक लगा दी गई। स्टेशन प्रबंधक संजीव निगम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से शासन की गाइड लाइन मिलने के बाद सोमवार सुबह आठ बजे से रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन प्रबंधक के अनुसार अन्य जनपदों के यात्री मिलने पर अधिकारियों से दिशा निर्देश लेकर जिले के बाहर भी बसेें रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed