{"_id":"61f84e897861fd586943df4e","slug":"chunavi-chaupal-shahjahanpur-news-bly4741265184","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राशन देना तो ठीक मगर महंगाई पर लगाम लगाने वाली चाहिए सरकार‘--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राशन देना तो ठीक मगर महंगाई पर लगाम लगाने वाली चाहिए सरकार‘--
विज्ञापन
तिलहर। विधानसभा चुनाव को लेकर गली-मोहल्लों, चौपालों और दुकानों पर चर्चाएं आम हो गईं हैं। 14 दिन मतदान के शेष हैं। ऐसे में लोग एक-दूसरे से उसकी राय जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। दुकान पर कोई सामान खरीदने आता है तब व्यापारी उसकी नब्ज टटोलने का प्रयास करता है। वहीं चाय के होटलों पर चाय की चुस्की के साथ लोग एक दूसरे की प्रतिक्रिया जानते हुए अपने-अपने प्रत्याशी का टेंपो हाई करने में लगे हैं।
आमतौर पर मतदाताओं का विचार है कि विधायक पढ़ा-लिखा होना चाहिए जिससे वह क्षेत्र का विकास करा सके। लोगों का कहना है कि तिलहर विधानसभा में अभी तक कोई खास विकास नहीं हुआ। क्षेत्र में उद्योग धंधे लगने चाहिए जिससे लोगों को रोजगार मिल सके और क्षेत्र के विकास के साथ-सथ बेरोजगारों को रोजगार मुहैया हो सके।
सरकारी अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर के बाहर कड़ाके की सर्दी में अंगीठी जलाकर आग ताप रहे लोगों की राय लेने पर गांव फिरोजपुर के वेद प्रकाश वर्मा ने कहा कि विधायक ऐसा हो जो काम करने वाला हो। जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास करा सके। गांव में सड़कें, बिजली आदि साधन उपलब्ध हो सके और पशुओं की समस्या से किसान को निजात मिल सके। इसी बीच छात्र नितिन कुमार आर्य बोले, भाई तुम बात तो ठीक करते हो लेकिन युवाओं की समस्या बेरोजगारी की सबसे अधिक है। आज पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की तलाश में दर-दर ठोकरें खा रहा है। आने वाली सरकारें युवाओं को रोजगार के सपने दिखाती हैं। लेकिन सरकार बन जाने के बाद वह इस ओर ध्यान नहीं देती है। कहा कि वर्तमान सरकार भयमुक्त समाज और तमाम सरकारी योजनाएं दे रही है लेकिन उसे युवा बेरोजगारों के बारे में भी चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन
सर्दी में अंगीठी से आग की तपन महसूस करते हुए वरिष्ठ नागरिक दासीराम आर्य गहरी सांस खींचते हुए बोले भाई समाज के सभी वर्ग के लोग अमन-चैन से रह सकें। सामाजिक वातावरण खुशहाल हो, किसानों की उपज का सही दाम मिले, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या दूर हो सके। बोले वर्तमान सरकार कई मुद्दों पर खरी उतरी है लेकिन कई समस्याएं अभी मुंह फैलाए खड़ी हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। नगर विकास के लिए तरस रहा है यहां पर खेल मैदान और कुछ सार्वजनिक स्थल का निर्माण होना चाहिए जिससे लोग परिवार सहित बैठकर कुछ समय बिता सकें। इसी दौरान दूसरे वयोवृद्ध पीर मोहम्मद अंसारी और धीरेंद्र कुमार बोले कि विधायक ऐसा हो जो समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाला हो। सभी को समान अवसर मिलने चाहिए। कहा कि महंगाई ,बेरोजगारी अशिक्षा जैसी समस्याओं से आम नागरिक जूझ रहा है। वहीं किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। बिचौलिए किसानों की फसल पर डाका डाल रहे हैं, आने वाली सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान मौजूद अतीक अहमद ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास यह नारा ठीक है लेकिन इस पर अमल होना चाहिए। पार्टी नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है इससे विश्वास खत्म होता है। छात्र आनंद रस्तोगी और प्रियांशु सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। यदि वे शिक्षित और समृद्धशाली नहीं होगा तब देश का भला कैसे कर सकेगा। आवश्यकता इस बात की है कि सरकार युवाओं के बारे में अधिक से अधिक सोचे और उनको शिक्षा और रोजगार के साधन मुहैया कराएं। तभी देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेगा। इस बीच बारातों में खाना बनाने वाले कारीगर राजीव कश्यप बोले कि भाई महंगाई बहुत है। आम आदमी परेशान है। सरकार ने बहुत काम किया है। लोगों को अनाज फ्री दे रही है, आवास और अन्य सुविधाएं भी मिली हैं लेकिन सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए।