फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chinor double murder: SP office cordon by women over the arrest of the killer

चिनौर डबल मर्डर: हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने एसपी आफिस घेरा

Fri, 19 Jun 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chinor double murder: SP office cordon by women over the arrest of the killer
शाहजहांपुर। सदर बाजार इलाके के चिनौर में हुई पिता-पुत्र की हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। मामले में फरार चल रहे एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने एसपी दफ्तर का घेराव किया। मृतकों के परिजन का कहना था कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी या उसके घर की कुर्की की जाए। एसपी सिटी के समझाने के काफी देर बाद महिलाएं अपने घर को लौटीं।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी आकाश वर्मा रोजा के अटसलिया स्थित एक नमकीन फैक्टरी में नौकरी करते थे। 24 मई की रात 8:30 बजे वह ड्यूटी करने के बाद अपने छोटे भाई प्रकाश के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। कैंट क्षेत्र में पटेल रोड के पास सामने बाइक में सामने से आई दूसरी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की ओसीएफ स्टेट कॉलोनी निवासी निखिल और आवास विकास कॉलोनी का आदर्श थे। आरोप है कि बाइक टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसका पता लगने पर आकाश के पिता कैलाश वर्मा मौके पर पहुंच गए और आकाश को बाइक पर बैठाकर घर ले जाने लगे। आरोप है कि तभी चिनौर तिराहे पर उन्हें चिनौर गांव के ही अधिवक्ता गंगा प्रसाद ने अपनी राइफल और उनके बेटे रोहित ने दोनाली बंदूक लेकर पहुंच गए और आकाश व कैलाश को रोककर वाद विवाद करने लगे। इतने में पीछे से निखिल, आदर्श, विनोद, प्रभात भी वहां पहुंच गए। कहासुनी के बीच रोहित ने दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। प्रभात ने अपने पिता गंगा प्रसाद के हाथ से राइफल छीनकर फायर कर दिया। गोली लगने कैलाश और आकाश लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए थे। कैलाश वर्मा की पत्नी गीता देवी की ओर से निखिल, आदर्श, प्रभात, विनोद, गंगाप्रसाद, रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें आदेश, प्रभात, विनोद, गंगा प्रसाद और रोहित जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल अभी फरार है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कैलाश वर्मा की पत्नी और बेटे के साथ करीब एक दर्जन महिलाएं एसपी दफ्तर जा पहुंचीं और मुख्य गेट पर बैठ गईं। महिलाओं को रास्ता घेरकर बैठे देख पुलिस में खलबली मच गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कैलाश की पत्नी और बेटे को एसपी सिटी संजय कुमार के सामने पेश किया। पीड़ित पक्ष का कहना था उन्हें आरोपी पक्ष की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। फरार आरोपी को जेल भेजा जाए। आरोपी नहीं मिलता है कि उसके घर की कुर्की की जाए। एसपी सिटी ने सदर कोतवाली इंस्पेक्टर केपी सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी जा चुकी है। कोर्ट से कुर्की के लिए धारा 82 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। जल्द ही कुर्की वारंट भी हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed