फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chinmayanand relief by court said was plot of opposition

चिन्मयानंद बोले: राजनीतिक प्रभाव खत्म करने को विरोधियों ने रची थी साजिश

Sun, 28 Mar 2021 01:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Mar 2021 01:44 PM IST
सार

  • चिन्मयानंद ने विरोधियों पर साधा निशाना 
  • युवती को मोहरा बनाकर फंसाने की साजिश
  • किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते

विज्ञापन
Chinmayanand relief by court said was plot of opposition
शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में स्वामी चिन्मयानंद को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते पूर्व - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

शाहजहांपुर में विधि की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप से बरी होने के बाद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवती को मोहरा बनाकर उन्हें फंसाने की साजिश अदालत में बेनकाब हो चुकी है। हालांकि अब वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। जो बीत गया सो बीत गया।
विज्ञापन


चिन्मयानंद ने कहा कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को खराब करने के लिए विरोधियों ने पूरा षडयंत्र रचा था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही विरोधी उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और पकड़ से चिंतित थे। खासतौर पर 25 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एसएस कॉलेज में आने के बाद विरोधियों ने साजिशें तेज कर दी थीं। चिन्मयानंद ने कहा कि उनका मकसद कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का था, ताकि जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े। उनके खिलाफ रची गई साजिश से जिले के शैक्षिक विकास को झटका लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को बिगाड़ने के लिए लगातार साजिश की जा रही थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी। इसके बाद युवती को हथियार बनाकर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गहरा षडयंत्र रचा गया था। मगर अदालत के फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। अदालत के निर्णय से वह खुश हैं, और चाहते हैं कि अब बात आगे न बढ़ें। अब वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही
26 मार्च को लखनऊ स्थित एमपीएमएलए कोर्ट से पक्ष में आए फैसले के वक्त चिन्मयानंद परिसर में मौजूद थे। फैसला आते ही अदालत परिसर के बाहर कई जिलों से आए लोगों ने उन्हें बधाई दी। रात करीब तीन बजे चिन्मयानंद शाहजहांपुर स्थित अपने आश्रम पहुंचे। मुमुक्षु आश्रम परिसर में शनिवार को दिनभर चिन्मयानंद को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed