फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children six months Made of Annprasn

छह महीने के बच्चों  का कराया अन्नप्रासन

Fri, 15 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Children six months Made of Annprasn
अन्न प्रासन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
राज्य पोषण मिशन के तहत अपने गोद लिए गांव चौढेरा (ब्लॉक भावलखेड़ा) में शुक्रवार को डीएम पुष्पा सिंह पहुंचीं। विशेष पहल करते हुए गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत छह माह के बच्चों का विधिवत अनुष्ठान करवाकर अन्नप्रासन कराया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई।
विज्ञापन

सूबे के मुख्य सचिव के निर्देश पर कुपोषण की समस्या के समाधान हेतु बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित संस्कार कार्यक्त्रस्म में बच्चों को विभागीय पोषाहार से निर्मित कराये गए विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और नमकीन व्यंजनों के साथ ही खीर खिलाई गई। 
विज्ञापन

डीएम पुष्पा सिंह के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय श्री ने गर्भवती महिलाओं को गोद भराई संस्कार में विभिन्न फ लों की डलिया भेंट की। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहें, उन्हें आहार की कमी न हो, क्योंकि यदि उनको आहार की कमी हुई तो उनके और उनके बच्चे पर प्रभाव पडे़गा। जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी विजय श्री ने कहा कि अब से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्न प्राशन बीएचएनडी से कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम के आखिर में बच्चों का वजन कराया गया एवं गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियों का वितरण प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed