फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child missing from Dhaighat fair, fear of drowning

Shahjahanpur News: ढाईघाट मेले से बच्चा लापता, डूबने की आशंका

Sun, 18 Feb 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Child missing from Dhaighat fair, fear of drowning
ढाईघाट मेले से लापता सुधांशु का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। ढाईघाट मेले में शुक्रवार को एक आठ साल का बच्चा लापता हो गया।उसके डूबने की आशंका पर शनिवार को सक्रिय हुई पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा धर्मपुर निवासी महिपाल शर्मा की साली ग्राम पृथ्वीपुर निवासी सोनी पत्नी रामप्रवेश की बेटी क्रांति का मुंडन संस्कार था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह पत्नी मोनी, आठ वर्षीय बेटे सुधांशु, छह वर्षीय पुत्री शिवांगी, चार वर्षीय पुत्री गुलाटी और दो वर्षीय पुत्र साहिल के साथ बृहस्पतिवार को पृथ्वीपुर आए। शुक्रवार को वह ढाईघाट पहुंचे थे। यहां सभी लोग क्रांति के मुंडन संस्कार की खुशी में गाने-बजाने लगे। इसी बीच महिपाल का आठ वर्षीय पुत्र सुधांशु गंगाघाट से अचानक लापता हो गया। वह सभी लोग मेले में शाम तक सुधांशु की तलाश करते रहे, जब उसका कुछ पता नहीं चला तब शनिवार सुबह मेला कोतवाली में बालक के गायब हो जाने की तहरीर दी। मेला कोतवाली इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं कि बच्चा कहां से गायब हुआ है। पुलिस मेले के अलावा आसपास के गांवों में भी बच्चे की तलाश कर रही है। गंगा में डूबने की आशंका में पीएसी की फ्लड यूनिट मोटर बोट से कांटा डालकर और गोताखोर तैरकर बालक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed