{"_id":"65f351fcd9034fbdb7058c66","slug":"chief-of-bilhari-injured-in-accident-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-115039-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में घायल बिलहरी के प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में घायल बिलहरी के प्रधान की मौत
विज्ञापन
तिलहर। मुरादाबाद में हुए हादसे में घायल बिलहरी के प्रधान चंद्रमोहन गंगवार (45) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनके अंतिम संस्कार में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चंद्रमोहन शनिवार को रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। सोमवार को वह दिल्ली से बस से घर लौट रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर बस रुकने पर वह लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया।
यहां पर बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह पहली बार प्रधान चुने गए थे। वह अपने पीछे वयोवृद्ध मां विद्यावती, पत्नी वेदवती, बेटे सारांश, ऋतिक तथा पुत्री चारू को छोड़ गए हैं। दिल्ली के अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर बुधवार की रात गांव में पहुंचा। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार में ब्लॉक प्रमुख के पति वरुण यादव, जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी, प्रधान संघ के अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, अनिरुद्ध यादव आदि ने पहुंचकर अंतिम विदाई दी।