फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chhote Lat Saheb procession will be monitored with 100 CCTV cameras

Shahjahanpur News: होली पर 100 सीसीटीवी कैमरों से होगी छोटे लाट साहब के जुलूस की निगरानी, रहेगी कड़ी सुरक्षा

Mon, 03 Mar 2025 01:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

पुलिस ने छोटे लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकलवाने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की है। साथ ही रूट के मार्ग पर 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
Chhote Lat Saheb procession will be monitored with 100 CCTV cameras
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर छोटे लाट साहब का जुलूस 100 सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को 438 लोगों को मुचलकों से पाबंद किया गया है। यही नहीं, जुलूस वाले दिन आपराधिक प्रवृत्ति के 22 लोगों को थाने में बिठाए रखने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन


थाना आरसी मिशन के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि जुलूस मोहल्ला खलियान में हरीराम के मकान के पास से सराय काइयां तिराहा, दलेलगंज पुलिया, पक्का पुल, कसाई वाली पुलिया, पुत्तु लाल चौराहा होते हुए सराय काइयां तिराहा पर समाप्त होगा। इसमें जन सहयोग के आधार पर 91 एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) और 35 डिजिटल स्वयंसेवकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलूस के निर्धारित मार्ग पर 22 हिस्ट्रीशीटर, दो गुंडा एक्ट के आरोपी और 68 अन्य अराजक व्यक्ति कार्रवाई को चिह्नित किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान रमजान के पावन माह में नमाज अपने घर की निकटतम मस्जिद में पढ़ें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रंग से परहेज है, वह सभी जुलूस की समाप्ति तक अपने घर पर रहें। साथ ही हिंदू समुदाय के लोगों से अपील की है कि मुस्लिम समुदाय के बच्चों, विकलांगों, बुजुर्गों और महिलाओं के ऊपर रंग न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सहयोग के लिए युवाओं की टीम बनाई
होली पर निकलने वाले लॉट साहब के जुलूस के लिए पुलिस के सहयोग के लिए युवाओं की एक टीम अक्षय गुप्ता के नेतृत्व में बनाई गई। इसमें 11 युवाओं को शामिल किया गया। रविवार को युवाओं की बैठक में भाजपा नेता व व्यापार संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मन सकें। इसमें सहयोग करना सभी का फर्ज है। आशीष वर्मा, नितिन गुप्ता, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed