{"_id":"63028718fb6115218a186988","slug":"chhattisgarh-police-arrested-the-accused-of-rape-shahjahanpur-news-bly495073378","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पुलिस ने एमनजई जलालनगर से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एमनजई जलालनगर से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से मोहल्ला एमनजई जलालनगर से मोहम्मद इमरान को घर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोस्त की पत्नी से संबंध बनाने के बाद इमरान ने उसे अपने मामा व अन्य दोस्तों के हवाले कर दिया। उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। छत्तीसगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
हरदोई जिले के थाना पाली के ग्राम गुटकामऊ निवासी इमरान अली चाट-पकौड़ी बेचता था। उसकी खेती और घर थाना सदर बाजार के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में भी है। कुछ दिन पहले इमरान हरदोई निवासी अपने दोस्त के साथ काम करने छत्तीसगढ़ के जनपद बस्तर गया था। इस दौरान दोस्त की पत्नी उसके संपर्क में आ गई। आरोप है कि इमरान महिला को फुसलाकर दिल्ली ले गया। इस बीच उसने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। दिल्ली में अपने मामा इकरार व अन्य दोस्तों के हवाले कर दिया।
मामा व उसके अन्य दोस्तों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, महिला को बंधक बनाकर रखा जाता था और खाना भी कम ही देते थे। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। किसी तरह छूटकर भागी महिला अपने पति के साथ थाना बस्तर पहुंची। उसने इमरान और उसके मामा इकरार व अन्य दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन एमनजई जलालनगर में मिलने के बाद बस्तर जिले की पुलिस ने सदर पुलिस से संपर्क साधा था। एसपी एस. आनंद ने सदर इंस्पेक्टर अमित पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की। बस्तर और सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से एमनजई जलालनगर में दबिश देकर आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया।