फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chhath Puja women offered prayers to the setting sun In Shahjahanpur

Chhath Puja: शाहजहांपुर में बिखरी छठ की छटा, खन्नौत के घाट पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Thu, 07 Nov 2024 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

Chhath Puja 2024: शाहजहांपुर जिले में रहने वाले बिहार व पूर्वांचल के लोग छठ महापर्व हर्षोल्लास से मना रहे हैं। महापर्व के तीसरे दिन खन्नौत नदी के घाट पर आस्था की छटा बिखरी। यहां शाम के वक्त व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। 

विज्ञापन
Chhath Puja women offered prayers to the setting sun In Shahjahanpur
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम है। महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने घरों में ठेकुआ बनाया। शाम को खन्नौत नदी के घाट पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूर्य) को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने भजन और लोकगीत गाकर छठ मैया की आराधना की। 

विज्ञापन


शाम पांच बजे के बाद खन्नौत नदी के घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग एकत्रित हुए। यहां व्रती महिलाओं ने नदी में खड़े होकर परंपरानुसार अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छठ मैया और भगवान भास्कर से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल सप्तमी को महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन


सिर पर सूप रखकर और गीत गाते पहुंचे श्रद्धालु
महिलाओं ने सूप में ठेकुआ, ईख, केला, सेब, मूली, बिजोरा, नारियल, अमरूद, सिंघाड़ा सहित कई प्रकार के फलों को सूप में सजाया। सूप को सिर पर रखकर गीत गाते हुए लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर पहुंचीं। पूर्वांचल महासभा की ओर से खन्नौत नदी के घाट को तैयार करवाया गया। नगर निगम की ओर से सफाई व रोशनी की व्यवस्था की गई। यहां महिलाओं ने छठ मैया को समर्पित गीत गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Puja women offered prayers to the setting sun In Shahjahanpur
खन्नौत नदी में खड़ी व्रती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

खन्नौत नदी के घाट पर लगा मेला
खन्नौत नदी के घाट पर पूजा का सामान और चाट-पकौड़ी की दुकानें भी सज गई। इसके साथ ही झूले भी लगे, जिससे मेला जैसा माहौल हो गया। बच्चों ने चाट-पकौड़ी के साथ झूले का आनंद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed