फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chauk ke raja visarjit

गर्रा तट पर विसर्जित हुए चौक के राजा 

Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
chauk ke raja visarjit
गर्रा तट पर विसर्जित हुए चौक के राजा
पांच सितंबर से चल रहे श्री गणेशोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शोभायात्राएं निकालकर गर्रा और खन्नौत नदियों में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मुख्य शोभायात्रा चौक में श्री गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में निकाली गई। मराठा समुदाय के इस महोत्सव में स्थानीय नागरिकों ने हमेशा की तरह बढ़चढ़ कर सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान चौक क्षेत्र में कई स्थानों पर परंपरागत ढंग से युवाओं ने मटकियां भी फोड़ीं। शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी आकर्षण का केंद्र रही।  
विज्ञापन

बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ लाला कालीचरन मार्ग स्थित क्षत्रिय धर्मशाला से किया गया। धर्मशाला के समीप ही सबसे पहले मराठा युवाओं ने सड़क पर लटकाई गई मटकी फोड़ी। इसके बाद बड़े चौक, श्रीराम जानकी मंदिर, मां फूलमती मंदिर, छोटा चौक आदि स्थानों पर काफी ऊंचाई पर लटकाई गई रंग से भरी मटकी फोड़ी। मराठा युवाओं को मटकी फोड़ने में सबसे अधिक मेहनत क्षत्रिय धर्मशाला मार्ग और बड़ा चौक में हुई। यहां उनकी टीम पर रंगों और पानी की जमकर फुहार डाली गई तथा लोगों ने छतों से बाल्टी से भरकर पानी डाला। पानी और रंगों से सराबोर हुए युवा कई बार एक-दूसरे पर गिरे भी, लेकिन डीजे पर बज रहे गणपति बप्पा के भजनों पर थिरकते हुए उन्होंने आखिरकार मटकी फोड़ने में कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में राम-सीता, साईं बाबा, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान जी, मां दुर्गा आदि की आकर्षक झांकियां भी शामिल की गईं। शोभायात्रा चारखंभा होते हुए गर्रा घाट पहुंची, जहां परंपरागत ढंग से पुराहित अनंत राम शुक्ला ने गणपति बप्पा की प्रतिमा की आरती कर भोग लगाया गया और बाद में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से विसर्जित कर दिया गया। खत्री युवा मंडल ने चौक के राजा को 11 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और लड़्डू का भोग लगाया। इसमें सुमित खन्ना, वैभव खन्ना, मोहित मेहरोत्रा, अभय सिंह, तन्मय खन्ना, देवेश ठाकुर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में उत्सव मंडल के अध्यक्ष अनिल माने, शिवम चौहान, सचिन खांडे, मनोज शर्मा, गोपाल, हरनाम कटियार, राजीव अवस्थी, रमेश शुक्ला, पदमहस्त दिवाकर, प्रकाश मोरे, शिवाजी राव खांडे, राजीव खन्ना, रूपेश पवार, दीपक सिंह, राजकमल रस्तोगी, धनराज मराठा, उत्तम कदम, अखिल टंडन, अजय देवल, अनुभव मेहरोत्रा, संजय वर्मा आदि का सहयोग रहा। 
उधर, शहर में रोजा समेत अन्य स्थानों से गर्रा और खन्नौत नदियों में भी गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। देर शाम तक श्रद्धालु चौपहिया वाहनों पर श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को रखकर ढोलबाजे के साथ जय-जयकार करते हुए विसर्जन को लेकर पहुंचे। इस बीच युवाओं और महिलाओं ने अबीर-गुलाल से होली भी खेली।     

शोभायात्रा निकालकर किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
तिलहर। पिछले 10 दिन तक गणेश प्रतिमा की पूजन-अर्चन के बाद बृहस्पतिवार को नगर में गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर गांधी गंज, मुख्य बाजार, सराफा बाजार, कुमारगंज, बहादुरगंज, बाईपास चौराहा होते हुए रस्तोगी धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं ने मीनार बनाकर मटकी फोड़कर प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में गणेश जी की प्रतिमा, राधाकृष्ण, हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में श्रद्धालु एक-दूसरे के अबीर गुलाल और नृत्य करते हुए चल रहे थे। इसके बाद रस्तोगी धर्मशाला में भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय मराठा, उज्जवला मराठा, प्रवीण मराठा, बालकृष्ण मराठा, गोपी मराठा, सुनील सक्सेना, विशाल रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, मनोज राठौर, नितिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, मीनाक्षी, दीपमाला, रश्मि गुप्ता, सोनल शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से ़कोतवाल दया चंद शर्मा दल बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed