फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chaudhary charan singh

चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान हुए सम्मानित

Tue, 23 Dec 2014 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
chaudhary charan singh
किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर गन्ना शोध परिषद और कृषि विज्ञान केंद्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गन्ना शोध परिषद में लगे किसान मेले में उन्नतशील किसान प्रमोद, श्रीराम, रामपाल, जनरैल सिंह के साथ ही 32 किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही नगर पुरस्कार दिया गया।  
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने चौधरी साहब को किसानों का मसीहा बताया। कहा कि चौधरी साहब ने गांव से लेकर संसद किसानों के लिए संघर्ष किया। कहा कि उनके इस सराहनीय कार्य को किसान कभी नहीं भूल सकते हैं। इस मौके पर भाजपा के नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना, एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि आरके यादव, मुख्य पशुधन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि, जिला उद्यान अधिकारी रामनरेश वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र में भी मना किसान सम्मान दिवस
कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान दिवस एवं कृषक गोष्ठी हुई। मौजूद लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्घांजलि दी। साथ ही कुमुद कुमार, विनय मिश्रा, अनीस अहमद, प्रदीप दीक्षित को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, रवि मल्होत्रा, एलबी सिंह, डॉ. नूतन वर्मा, नरेंद्र प्रसाद, डॉ. एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद ने चौधरी साहब को दी श्रद्घांजलि
राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में
गोष्ठी करके चौधरी चरण सिंह को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने जमींदारी प्रथा को समाप्त करके सभी को समान दर्जा दिलाया। इस दौरान गौरव गौतम, मनोज पाल, राकेश कनौजिया, विकास प्रभाकर, राजीव आदि मौजूद रहे।


समाजवाद के पुरोधा थे चौधरी साहब: तनवीर
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि चौधरी साहब समाजवाद के पुरोधा थे। कहा कि उन्होंने जो भी किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सैय्यद रिजवान अहमद, नसीम खां, शमशाद खां, शम्मो, अजीज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed