{"_id":"69ecffefc3df99d761065dfa","slug":"chaudhary-and-prayas-academy-teams-reach-the-semi-finals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171596-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौधरी और प्रयास अकादमी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौधरी और प्रयास अकादमी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन
कृभको फर्टिलाइजर्स मैदान पर आयोजित अंडर-16 लीग में शॉट खेलता बल्लेबाज। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर आयोजित अंडर 16 क्रिकेट लीग में चौधरी क्रिकेट अकादमी और प्रयास क्रिकेट अकादमी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। चौधरी अकादमी ने तिलहर क्रिकेट अकादमी को 169 रनों से हराया, जबकि प्रयास अकादमी ने डे नाइट क्रिकेट अकादमी को 88 रनों से मात दी। अब ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।
पहले मैच में चौधरी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 224 रन बनाए। विमल ने 85 और सत्यम ने 29 रनों का योगदान दिया। तिलहर अकादमी की ओर से शिव प्रसाद और रचित गंगवार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में, तिलहर की टीम 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। देव ठाकुर ने 14 रन बनाए। चौधरी अकादमी के लिए कार्तिक ने चार विकेट और आरब ने तीन विकेट झटके। विमल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में प्रयास क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाए, जिसमें विकास सक्सेना ने 37 और आराध्य गुप्ता ने 29 रनों का योगदान दिया। डे नाइट क्रिकेट अकादमी की ओर से शौर्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डे नाइट क्रिकेट की टीम 85 रन पर सिमट गई, जिसमें जय प्रताप ने 41 रन बनाए। प्रयास अकादमी की ओर से विकास सक्सेना ने पांच विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर आकाश गुप्ता और निशान रहे। इस मौके पर अमित चौधरी, रजत शर्मा और अपूर्व भदौरिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर अकादमी और शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्क्स के बीच सुबह 8:00 बजे से खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच चौधरी अकादमी और प्रयास अकादमी के मध्य दोपहर 1:00 बजे से होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-35
जय महाकाल टूर्नामेंट: कमालपुर ने कुर्रिया को सात रन से हराकर जीता खिताब
कुर्रियाकलां। गांव में आयोजित जय महाकाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कमालपुर और कुर्रिया की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कमालपुर की टीम ने कुर्रिया को सात रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
कुर्रिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कमालपुर की टीम ने पहला विकेट ओपनर देवांश के रूप में छह रन पर खो दिया। इसके बाद टीम ने निर्धारित 14 ओवर में कुल 163 रन का लक्ष्य रखा। कमालपुर की ओर से पुष्पेंद्र ने सर्वाधिक 42 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्रिया की टीम के खिलाड़ी ऋषभ सिंह ने 40 रन बनाए। मोहन मिश्रा ने भी 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, टीम यह रोमांचक मुकाबला सात रन से हार गई।
टूर्नामेंट के समापन पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत नीरज मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद धनराशि भी प्रदान की। पुष्पक सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मुकाबले में दीपक सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के आयोजन में श्याम पांडेय, राहुल पाल, आशुतोष तिवारी, धनंजय सिंह और ऋषभ सिंह ने सहयोग दिया। संवाद