{"_id":"69dd2ed5119e89b5ad0bac53","slug":"chaudhary-and-gurjar-academy-won-their-inaugural-matches-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170558-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौधरी और गुर्जर अकादमी ने जीते अपने उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौधरी और गुर्जर अकादमी ने जीते अपने उद्घाटन मैच
विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्रिकेट लीग की सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले मैच में चौधरी क्रिकेट अकादमी और गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की। दोनों ही मैचों में विजेता टीम के बल्लेबाजों व गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर हुए पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी आयुष क्रिकेट अकादमी ने 29 ओवर में सभी विकेट होकर 160 रन बनाए। इसमें शाकिब ने 56, आर्यन ने 27 रन बनाए। चौधरी अकादमी की ओर से शोभित ने तीन, आरब ने दो विकेट हासिल किए।
चौधरी अकादमी ने 29 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विमल सिंह ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। सत्यम ने 32 रनों का योगदान दिया। आयुष स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से अनिकेत श्रीवास्तव ने तीन, आदित्य ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विमल बने।
विज्ञापन
दूसरे मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने डे नाइट क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डे नाइट क्रिकेट अकादमी ने मात्र 80 रन बनाए। आदित्य वर्मा ने 29, जय प्रताप ने 13, निखिल ने 14 रन बनाए। गुर्जर अकादमी की ओर से कौटिल्य ने तीन, करमजीत ने दो विकेट हासिल किए।
गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने नौ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अनुज प्रताप ने 53, अरनव ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनुज प्रताप रहे। मैच के अंपायर पंकज तिवारी और मनोज यादव रहे। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने किया।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज खान, वत्सल, अमित चौधरी, अभय सिंह गुर्जर, अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव के अनुसार, मंगलवार को सुबह आठ बजे से एसपीएन इंजीनियरिंग वर्क्स और क्राउन अकादमी के मध्य मैच होगा। दिन में एक बजे से प्रयास क्रिकेट अकादमी और एलिट क्रिकेट अकादमी के बीच मैच होगा।