फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chaos prevailed, food was eaten after washing plates oneself

Shahjahanpur News: अव्यवस्थाएं रहीं हावी, खुद प्लेट धोकर खाया खाना

Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chaos prevailed, food was eaten after washing plates oneself
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे को वरमाला पहनाते वर-वधू। संवाद
शाहजहांपुर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खाने की व्यवस्था भीड़ के सामने ध्वस्त हो गई। ओसीएफ रामलीला मैदान में खाना शुरू होते ही लोग टूट पड़े। व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को खुद प्लेट धोकर भोजन करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से 25 हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। दूल्हा-दुल्हन पक्ष को सुबह नौ बजे ही बुला लिया गया था। उनके परिजन और परिचित भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे के बाद अतिथियों का संबोधन हुआ। दोपहर करीब एक बजे वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसी बीच खाने के स्टाॅल पूरी तरह से लग भी नहीं पाए थे कि सुबह से भूखे लोग खाने पर टूट पड़े और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कोई प्लेट में चावल लिए घूम रहा था तो कोई सिर्फ सब्जी लिए हुए। प्लेट खत्म होने पर लोगों ने खुद ही जूझी प्लेट धोकर खाना खाया। खाना आपूर्ति में लगे कर्मचारी बीच में ही व्यवस्था छोड़कर चले गए। इसके बाद सीडीओ खुद पंडालों में गए और व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए, मगर आखिर तक मारामारी ही मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वीआईपी व्यवस्था भी ध्वस्त
लोगों ने वीआईपी टेंट को भी नहीं छोड़ा। वीआईपी टेंट में इतनी भीड़ जमा हो गई कि वहां बैठने के लिए जगह नहीं रह गए। भीड़ देखकर जनप्रतिनिधि चले गए। अधिकारी भी टेंट से बाहर निकल आए। 500 लोगों के लिए वीआईपी खाने का इंतजाम किया था, लेकिन वहां भी व्यवस्था फेल हो गई।

खास लोग पी रहे मिनरल वाटर, बाकी टैंकर का पानी
वीआईपी लोगों के लिए मिनरल वाटर बोतल की व्यवस्था की गई थी और आम लोगों के लिए खाने के पंडाल के नगर निगम के पानी के टैंकर लगाए गए थे। पानी के गिलास खत्म होने पर लोग चुल्लू से पानी पी रहे थे। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से कीचड़ हो गई।
-----
नहीं जली वेदी, हो गई शादी
पंडालों में कई जगह वेदी नहीं जली और शादी संपन्न हो गई। वेदी जलाने के लिए आई लकड़ी के ढेर लगे रहे। जगह-जगह पर जयमाल के लिए आई मालाओं के ढेर जमीन पर लगे हुए थे। वैवाहिक कार्यक्रम कुछ ही देर में संपन्न हो गया।
---------

फोटो- 10,11,12,13,14
1163 जोड़ों ने लिए फेरे, 61 ने कबूल किया निकाह
- 1224 युगल ने थामा एक-दूजे का हाथ, व्यवस्था संभालते नजर आए अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान में शनिवार को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1,163 युवक-युवतियां सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र में बंध गए। वहीं, 61 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 1224 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा।

सीडीओ एसबी सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में सदर विधानसभा से 278, कटरा से 96, ददरौल से 256, जलालाबाद से 123, तिलहर से 267 और पुवायां से 204 जोड़े शामिल हुए। एक विवाह पर 51,000 खर्च किए गए। इसमें 35,000 रुपये दुल्हन के खाते में भेजे गए। 10,000 रुपये के उपहार और छह हजार रुपये खाने की व्यवस्था में लगे। दुल्हन को दो साड़ी, एक चुनरी, वर के लिए पेंट-शर्ट, पगड़ी और फेंटा, दुल्हन को 10 ग्राम चांदी की बिछिया, एक जोड़ी 30 ग्राम चांदी की पायल, स्टील डिनर सेट, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कंबल, सीलिंग फैन आदि दिए गए। बताया कि 1224 शादियों पर 624.24 लाख रुपये खर्च आया है।

मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि जो इच्छुक युगल इस समारोह में विवाह करने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में पुन: कार्यक्रम कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक चेतराम, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, डॉ. सुधीर गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम उमेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed