Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Changing lifestyles are increasing the risk of diabetes.

Shahjahanpur News: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा मधुमेह का खतरा

Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Changing lifestyles are increasing the risk of diabetes.
शाहजहांपुर। अनियमित दिनचर्या, खानपान में लापरवाही और शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते मधुमेह का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पहले यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब किशोर और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक मानते हैं कि बगैर सही सलाह के देसी दवाओं का इस्तेमाल नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन

14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि मधुमेह के शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, थकान, वजन घटना और भूख में बदलाव शामिल हैं। समय पर जांच और उपचार नहीं कराने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंग्रेजी दवाओं से गुर्दे खराब होने की भ्रांति के चलते कुछ लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के देसी दवाओं का सेवन करने लगते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है। तला-भुना भोजन और मोटापे से फैटी लिवर की समस्या भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
योग और नियमित व्यायाम से रख सकते हैं शुगर नियंत्रित
योग विज्ञान संस्थान के प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने बताया कि मधुमेह के मरीजों के लिए नियमित दिनचर्या और योगाभ्यास महत्वपूर्ण हैं। टहलने और प्राणायाम से रक्त शर्करा नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। टाइप-1 मधुमेह में इंसुलिन लेना अनिवार्य है, योग इसके विकल्प के रूप में नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मरीजों को लंबे समय तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। जिन लोगों को शुगर कम होने की समस्या रहती है, उन्हें चिकित्सक की सलाह के अनुसार ग्लूकोज या तुरंत असर करने वाला मीठा पदार्थ पास रखना चाहिए।

--
बरतें ये सावधानियां
समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं। नियमित टहलने, योग और व्यायाम की आदत डालें। संतुलित और पौष्टिक भोजन करें। मीठे और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखें। वजन नियंत्रित रखें और पर्याप्त पानी पियें। चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाओं का नियमित सेवन करें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं। तनाव से बचें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।
(जैसा कि डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed