फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chamoli jal pralay

चमोली जल प्रलयः टनल के अंदर फंसे हैं खुटार के शेर सिंह

Sat, 13 Feb 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
chamoli jal pralay
पुवायां। चमोली के ऋषि गंगा काम करने गए खुटार क्षेत्र के गांव महुआ मैनिया निवासी शेर सिंह जल प्रलय के बाद से लापता हैं। भाई रंजीत के अनुसार उन्हें ठेकेदार ने फोन करके शेर सिंह के टनल के अंदर अन्य कई लोगों के साथ फंसे होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

खुटार इलाके के गांव महुआ मैनिया निवासी शेर सिंह अपनी ससुराल लखीमपुर के थाना बेलरायां के गांव कुल्हौरी जाकर रहने लगे थे। वहां से वह ठेकेदार गोलू के साथ मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के ऋषि गंगा गए थे। वहां वह तापीय परियोजना में अन्य श्रमिकों के साथ काम कर रहे थे। शेर सिंह के भाई रंजीत ने बताया कि उन्हें ठेकेदार गोलू ने जानकारी दी है कि सात फरवरी को जल प्रलय के दिन शेर सिंह अन्य श्रमिकों के साथ टनल में काम करने गए थे। इस टनल से अभी पूरी तरह मलबा नहीं हट सका है। शेर सिंह भी अन्य श्रमिकों के साथ इसी टनल में फंसे हैं।
विज्ञापन

इधर, शेर सिंह को लेकर माता-पिता और पत्नी बेहद परेशान हैं। गरीबी के कारण शेर सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य उत्तराखंड नहीं जा सका है। इससे परिवार के लोग ठेकेदार और प्रशासन से मिलने वाली जानकारी पर ही निर्भर हैं और शेर सिंह की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। एसडीएम दशरथ कुमार ने बताया कि शेर सिंह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने भेजे तीन फोटो, परिवार ने पहचानने से किया इंकार
शेर सिंह के भाई रंजीत ने बताया कि उनके गांव के लेखपाल ने शुक्रवार को एक शव और अन्य लोगों के अंगों के दो फोटो भेजे थे। वहां से भेजे गए तीनों फोटो में उसके भाई शेर सिंह का कोई नहीं है। उन लोगों को लेखपाल को इस बात से अवगत करा दिया है और शेर सिंह का जल्द पता लगवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed