{"_id":"67b23a34064583ffab0d876b","slug":"challans-of-seven-duggars-who-used-to-hang-their-passengers-on-footboard-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-137873-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पायदान पर सवारी लटकाकर चलने वाले सात डग्गामारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पायदान पर सवारी लटकाकर चलने वाले सात डग्गामारों के चालान
Mon, 17 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वाहन का चालान करते यातायात प्रभारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। डग्गामार वाहनों के पायदान पर लटकाकर चलने वाले चालकों पर रविवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। यातायात प्रभारी ने सात वाहनों का चालान किया। इस बीच यातायात नियमों का पालन करने की उन्हें नसीहत भी दी।
कलान में बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर लोडर वाहन व ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई थी। 16 लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद यातायात पुलिस और परिवहन निगम ने ओवरलोड वाहनाें के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। रविवार को यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने पुवायां रोड, हथौड़ा, पुलिस लाइन के नजदीक क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। पायदान पर लटकाकर चलने वाले सात वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन को सीज करने की चेतावनी दी है।