फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Challan issued for the car of the director of social welfare department

Shahjahanpur: समाज कल्याण विभाग के अधिकारी की कार का कटा चालान, डॉक्टर को उप्र सरकार लिखवाना पड़ा भारी

Tue, 18 Jun 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
Challan issued for the car of the director of social welfare department
टीम के साथ वाहन चेकिंग करते सीओ - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच लखनऊ के समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी की निजी कार से हूटर व नीली बत्ती उतरवाकर चालान किया गया है। वहीं पुवायां में डॉक्टर की कार का चालान कटा। 

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर सोमवार को पुलिस व उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त तीन सवारी, बिना हेलमेट चलने वाले वाहनों को रोका गया। सीओ यातायात बीएस वीर कुमार ने टीएसई बाल किशन के साथ रोडवेज बस अड्डा व कैंट स्थित डिपो रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार लिखी लखनऊ के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी की निजी गाड़ी को रोककर हूटर उतरवाया। दो हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन


डॉक्टर की कार पर लिखा था उप्र सरकार
पुवायां में सोमवार शाम सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने राजीव चौक पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान गंगसरा पशु अस्पताल के डाॅ. राज भार्गव कार लेकर उधर से निकले। उनकी प्राइवेट कार के अंदर डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी प्लेट रखी थी। हूटर भी लगा हुआ था। सीओ ने उनका एक हजार रुपये का चालान कटवाने के साथ हूटर और प्लेट कब्जे में ले ली। इस दौरान कागजात, नंबर प्लेट आदि में कमी मिलने पर 12 बाइकों के चालान भी काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed