{"_id":"5841b69f4f1c1b3413de5a71","slug":"central-time-lawyers-assigned-to-the-district-judge-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार के वकीलों ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार के वकीलों ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन जिला जज मोहम्मद फैज आलम को दिया। दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एडीएम प्रशासन को दिया गया।ज्ञापन में कहा गया कि बस्ती के वरिष्ठ अधिवक्ता राममणि शुक्ला के विरुद्ध फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस कारण अधिवक्ताओं में खासा रोष है। इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। दूसरे ज्ञापन सुल्तानपुर के अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह की 28 अक्तूबर 2016 को दीवानी न्यायालय परिसर में गोली मारकर हत्या के संबंध मेें दिया गया। इसमें सीबीआई जांच कराकर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अधिवक्ता विजय प्रताप के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। बस्ती के वरिष्ठ अधिवक्ता राममणि शुक्ला के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव उमेश सिंह चौहान, अभय कुमार यादव, ओम सिंह, राजीव मिश्र, संदीप कपूर, हरेंद्रनाथ राजवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन