फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Central Team Begins Survey in Municipal Corporation's Zone 4

Shahjahanpur News: केंद्रीय टीम ने नगर निगम के जोन चार में शुरू किया सर्वेक्षण

Sun, 24 May 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Central Team Begins Survey in Municipal Corporation's Zone 4
नगर निगम के जोन चार में स्वच्छ सर्वेक्षण करती टीम। स्रोत: नगर निगम
शाहजहांपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शनिवार को दो सदस्यीय टीम शहर में पहुंच गई। टीम ने नगर निगम के जोन चार में सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया। अभी टीम के और सदस्य भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार के निर्देश के अनुसार टीम कार्य करेंगी। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, कूड़ा कलेक्शन, सुंदरीकरण का कार्य देखा जाएगा और शहरवासियों का फीडबैक लिया जाएगा। वर्ष 2025 में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जनपद ने देश में 33वां स्थान प्राप्त किया था, जबकि वर्ष 2024 में 181वां स्थान था।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2023 में 78वां स्थान रहा था। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान फिर से शुरू हो गया है। सरकार की ओर से भेजी गई टीम के दो सदस्य शनिवार को पहुंच गए। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू कर दिया। बाकी सदस्यों के रविवार को पहुंचने की संभावना है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक टीम के दो सदस्य पोर्टल खुलने के हिसाब से जोन चार में सर्वेक्षण कर रहे हैं। संभावना है कि टीम लोगों का फीड बैक ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वच्छता से लेकर सुंदरीकरण तक मिलेंगे अंक
सरकार की ओर से आई टीम शहर में सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, एमआरएफ सेंटर, सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय, पर्यटन स्थल, सुंदरीकरण, नदियों के घाट, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का सर्वे करेगी। नगर निगम की ओर से मिल रही सुविधाओं पर लोगों का फीडबैक लेगी। इसी के आधार पर अंक निर्धारित किए जाएंगे। पोर्टल से लोकेशन मिलने के आधार पर टीम उसी क्षेत्र में सर्वेक्षण करने के लिए पहुंच रही है।
--
आठ से 10 दिन में पूरा होगा स्वच्छ सर्वेक्षण
डीपीएम सैफ सिद्दीकी ने बताया कि तक आठ से 10 दिन में सर्वेक्षण किया जाएगा। टीम शहर के किसी भी वार्ड में कभी भी पहुंच सकती है। निगम की ओर से छह माह से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयारी चल रही है। निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे है कि गत वर्ष की रैंकिंग में और सुधार हो।

--
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शनिवार सुबह दो लोगों की टीम पहुंच गई। टीम ने काम शुरू कर दिया है। बाकी सदस्य रविवार तक पहुंचने की संभावना है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- सैफ सिद्दीकी, डीपीएम, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed