फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Center in-charge of UPSS on negligence in paddy purchase

Shahjahanpur News: किसानों को परेशान घूमते देख डीएम ने यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी को हटाया

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Center in-charge of UPSS on negligence in paddy purchase
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को रोजा मंडी में सरकारी धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी को हटाए जाने के निर्देश दिए। कई अन्य क्रय केंद्रों पर खरीद कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि मंडी परिसर में कुछ किसान यूपीएसएस के खिरिया गांव को स्वीकृत क्रय केंद्र के बाहर खड़े हैं। उनसे बात करने पर किसानों ने बताया कि वे अपने धान लेकर आए हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी धान की तौल नहीं करके बहानेबाजी कर रहे हैं। किसानों का धान नहीं तौलने और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए केंद्र प्रभारी नागेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटाने और उनके स्थान पर दूसरे केंद्र प्रभारी को नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सभी केेंद्र प्रभारियों को चेताया कि भविष्य में किसानों से धान की तौल कराने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने खरीद व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को क्रय केंद्रों तक धान लाने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा कि मंडी में धान खरीद का कार्य पारदर्शिता के साथ कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखें और नियमित पर्यवेक्षण करें। निरीक्षण में पीसीएफ बरी खास, पीसीएफ शाहजहांपुर प्रथम एवं द्वितीय, पीसीयू मंडी रोजा, पीसीयू मौजमपुर आदि क्रय केंद्रों पर कम खरीद मिलने पर कड़ी चेतावनी देते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी केंद्र प्रभारी लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदें। इस दौरान एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी आदि अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed