{"_id":"58d80a184f1c1be1421a3504","slug":"center-administrators-performed-in-gic","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापकों ने जीआईसी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापकों ने जीआईसी में किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदरशन
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मिर्जापुर और कलान क्षेत्र के यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों ने बैठक में डीआईओएस के नहीं पहुंचने पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में डीएम द्वारा इन क्षेत्रों के केंद्रों पर घोर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक राजकीय इंटर कॉलेज में रखी थी, लेकिन वह किन्हीं कारणों से बैठक में नहीं पहुंच सके और जीआईसी प्रधानाचार्य से बैठक स्थगित होने की सूचना प्रधानाचार्यों को दिलवा दी। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात की तो प्रधानाचार्य/ केंद्र व्यवस्थापक भड़क गए और उन्होंने डीआईओएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। प्रधानाचार्यों का कहना था कि यह बात तो उन्हें फोन पर ही बताई जा सकती थी, इतनी दूर बुलाने की क्या जरूरत पड़ गई। जब डीआईओएस को बैठक में आने की फुर्सत नहीं तो उन्हें क्यों बुलाया गया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के काफी समझाने पर वह शांत हुए।