फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cdpo did nottell numbers

सीडीपीओ अति कुपोषित बच्चों की संख्या नहीं बता पाए

Tue, 13 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले में चलाये जा रहे बाल विकास एवं पुष्टाहार, राज्य पोषण मिशन, हौसला पोषण योजना, निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक अपने कैंप कार्यालय में लेते हुृए डीएम राम गणेश ने सभी सीडीपीओ से उनके क्षेत्र के अति कुपोषित बच्चों की अपडेट संख्या का जानकारी मांगी। जवाब में सभी खामोश रहे तो डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही उन सभी इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने एवं समस्त अति कुपोषित, कुपोषित बच्चों की जानकारी रखते हुए उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने को रिजल्ट ओरिएंटेड काम करने को कहा। हौसला पोषण योजनांतर्गत गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा दिये जा रहे फल, खाद्य पदार्थ एवं पोषाहार का वितरण समय से देने को कहा। इसमें ढिलाई बरतने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। दो टूक चेताया कि कार्यालय में अराजकता का माहौल न बनने दें और जो इसमें लिप्त मिलेगा उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed