{"_id":"038c5b61e3b89c70afca5fb662304786","slug":"cdo-mahendra-bahadur-transferred-aligarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ महेंद्र बहादुर का अलीगढ़ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ महेंद्र बहादुर का अलीगढ़ तबादला
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बमुश्किल दो माह पहले यहां मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार लेने वाले आईएएस कैडर के अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह का तबादला शासन ने अलीगढ़ कर दिया है।
डीएम के कैंप कार्यालय से ओएसडी अनुराग पाल ने शासन से सीडीओ का तबादला आदेश मिलने की पुष्टि की, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके स्थान पर किस अधिकारी को यहां भेजा जा रहा है।
बता दें कि आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह ने बीती दस फरवरी को यहा कार्यभार ग्रहण किया था। उनसे पहले यहां सीडीओ पद पर कार्यरत रहे डॉ. राममनोहर मिश्र के तबादले को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया था। कहा जा रहा था कि मनरेगा के कामों में गड़बड़ी पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण शासन ने डॉ. मिश्रा को हटा दिया। अब दो माह के अंदर तेज तर्रार कार्यशैली के धनी महेंद्र बहादुर सिंह के तबादले को लेकर प्रशासनिक हलके में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इधर, सीडीओ श्री सिंह ने बताया कि अभी उन्हें ट्रांसफर आर्डर नहीं मिला है और इसलिए उन्होंने अपना चार्ज भी नहीं छोड़ा।