फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CCTV cameras at the spot where the timekeeper was caught taking a bribe were found to be non-functional.

Shahjahanpur News: टाइमकीपर को जहां पकड़ा रिश्वत लेते, बंद मिले वहां के सीसी कैमरे

Sun, 18 Oct 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras at the spot where the timekeeper was caught taking a bribe were found to be non-functional.
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए परिवहन निगम के वरिष्ठ लिपिक और टाइमकीपर नृपेश सिंह के मामले में सीसी कैमरों की फुटेज गायब मिली है। एआरएम की पड़ताल में सामने आया कि घटनाक्रम के दौरान बस अड्डे के कैमरे बंद थे। अब कैमरों के बंद होने और फुटेज न मिलने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने टाइमकीपर नृपेश सिंह को रोडवेज बस अड्डे से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोप है कि चालक सरोज मिश्रा की उपस्थिति दर्ज करने के एवज में रुपये लिए गए थे। मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने नृपेश सिंह को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

प्रकरण की पड़ताल के दौरान स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल की सीसी कैमरे की फुटेज देखने का प्रयास किया, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं मिली। जांच में बुधवार शाम चार बजे से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक की फुटेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। ऐसे में कैमरों के बंद होने और रिकॉर्डिंग गायब होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि कैमरे बंद किए गए थे या उनके साथ कोई छेड़छाड़ हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। आईटी विशेषज्ञ की मदद से हार्ड डिस्क भी चेक कराई जाएगी।

--
दो लोगों के पास रहती है कक्ष की चाबी
एआरएम के कक्ष में सीसी कैमरों का कंट्रोल रूम बना है। ड्यूटी के दौरान एआरएम खुद निगरानी करते रहते हैं। इसकी चाबी भी एआरएम और एक अन्य व्यक्ति के पास रहती है। एआरएम के अनुसार, उन्हें कैमरों का संचालन करना नहीं आता है। दूसरे व्यक्ति से भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed