फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CBSE board's term-1 examinations started, high school paper on first day

सीबीएसई बोर्ड की टर्म-1 परीक्षाएं शुरू, पहले दिन हुआ हाईस्कूल का पेपर

Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
CBSE board's term-1 examinations started, high school paper on first day
शाहजहांपुर। सीबीएसई के टर्म वन की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ, जिसमें 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। बोर्ड ने कोरोना काल से परीक्षा पैटर्न में यह बदलाव किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने शिक्षा व्यवस्था पर सबसे अधिक असर डाला था। छात्र-छात्राओं को संक्रमण से बचाने के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था और परीक्षाएं भी निरस्त करनी पड़ी थीं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं हुई। लेकिन साल भर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया गया। अब जब कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया है, स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है तो परीक्षाएं भी कराने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत मंगलवार से सीबीएसई की हाईस्कूल की टर्म-वन परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन जिले में तक्षशिला पब्लिक स्कूल, डान एंड डोना कांवेंट, मारवाह स्कूल, रेयान इंटरनेशनल, रोजी पब्लिक स्कूल समेत 13 विद्यालयों में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। हाईस्कूल के पंजीकृत 2995 परीक्षार्थियों में 2978 ने परीक्षा दी, जबकि 17 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा
कोरोना काल में छात्र-छात्राओं को संक्रमण से बचाने के लिए परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किए गए है। सीबीएसई बोर्ड ने प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर ओएमआर शीट के पैटर्न पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसी नए परीक्षा पैटर्न पर टर्म-1 की परीक्षा होगी। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर खाली खाने भरकर प्रश्नों का उत्तर दिया। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर अच्छा रहा। नए पैटर्न पर परीक्षा देने का अनुभव भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की 11 और इंटर की 22 दिसंबर तक चलेगी परीक्षाएं
मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हुई। अब बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। सीबीएसई की स्कीम के अनुसार कक्षा दस की बोर्ड परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों की मुख्य विषयों की परीक्षांए एक दिसंबर से 22 दिसंबर तक होंगी।
टर्म-1 की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जिनको सीबीएसई की ओर से अनिवार्य किया गया है। हमारा एसएसटी का पेपर था। जोकि काफी अच्छा रहा। कोरोना काल में बिना परीक्षा परीक्षा के पास हो गए थे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। - अनुष्का, छात्रा कक्षा-10
बिना परीक्षा के कक्षा नौ से हाईस्कूल में प्रोन्नत कर दिया गया। अबकी बार बोर्ड की परीक्षाएं होगी। उससे पहले टर्म-एक की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। नए पैटर्न पर परीक्षा हो रही है। मैंने पहली बार ओएमआर शीट पर खाली गोले भरकर प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। - कशिश, छात्रा कक्षा-10
बोर्ड परीक्षाओं से पहले टर्म-एक के एग्जाम कराए जा रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को नए पैटर्न पर परीक्षा देने का अनुभव प्राप्त हो सके। ओएमआर शीट पर परीक्षा देकर अच्छा लगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने पर पेपर देने में आसानी रहेगी। - अश्वनी, छात्र कक्षा-10
मेरा आज एसएसटी का पेपर था, जोकि ठीक हुआ है। अभी टर्म-1 के एग्जाम हो रहे है। इस बार बोर्ड के एग्जाम होंगे, इसलिए पढ़ाई को लेकर बहुत सजग हूं। टर्म-1 के एग्जाम देकर हमारी बोर्ड की तैयारी भी हो जाएगी। नए पैटर्न में परीक्षा हो रही है। - अनुभव, छात्र कक्षा-10

सीबीएसई के टर्म-एक की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं, पहले दिन हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ है। जिले के 13 स्कूलों में पंजीकृत 2995 परीक्षार्थियों में 2978 उपस्थित और 17 अनुपस्थित रहे। नए पैटर्न के अनुसार ओएमआर शीट पर हुई। - राजीव मोहन पांडेय, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed