{"_id":"690f95544f8782d6bc00e777","slug":"caught-making-illegal-weapons-near-cowshed-large-number-of-finished-and-unfinished-pistols-recovered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157185-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोशाला के पास अवैध शस्त्र बनाते दबोचा, बड़ी संख्या में बने व अधबने तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोशाला के पास अवैध शस्त्र बनाते दबोचा, बड़ी संख्या में बने व अधबने तमंचे बरामद
विज्ञापन
आरोपी जालिम सिंह से पूछताछ करते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद
- फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने ने बरेली-सीतापुर हाईवे स्थित गोशाला के पास कच्चे रास्ते पर कांट थाना क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी जालिम सिंह को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से बड़ी संख्या में बने व अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जालिम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस ने 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई तेज कर दी है। चौक कोतवाली थाना प्रभारी अश्वनी सिंह व उनकी टीम ने करीब एक माह से मिल रहे इनपुट के आधार पर छापा मारकर कांट के जालिम सिंह को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से दो तमंचे, चार अधबने तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए हैं।
इस दौरान तमंचे बनाने के उपकरण व सामग्री के अलावा धौंकनी, आरी, ब्लेड, कोयला, लोहे की कतरन, रॉड बरामद की गई है। आरोपी ने बताया है कि वह परिवार का खर्चा चलाने के लिए तमंचे बना कर जिले और जिले के बाहर बेचता था। पुलिस के डर से वह जगह बदल-बदलकर यह काम करता था।
विज्ञापन
दिन में जगह को चिह्नित कर रात में वहां पर शस्त्र बनाता था। आरोपी ने बताया कि पकड़े गए सामान से अब भी 12-15 तमंचे और बन जाएंगे। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।
--
पांच-छह हजार में बिकता था तमंचा
करीब चार साल पूर्व गांव का एक युवक तमंचे बनाता था। कोई काम न होने पर जालिम सिंह उसके पास बैठ जाता था। ऐसे में वह भी तमंचे बनाना सीख गया। 1000-1200 की लागत से बने तमंचे के जब पांच-छह हजार रुपये मिलने लगे तो जालिम सिंह लालच में आ गया और तमंचे बनाने का धंधा शुरू कर दिया। वह पीलीभीत व खीरी क्षेत्र के लोगों को भी तमंचे बेचता था। पुलिस टीम ने पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।
--
दो लोगों को तमंचों के साथ पकड़ा, कई मुकदमे हैं दर्ज
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर सरैया मोड़ से भामाशाह पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। हरदोई जिले के थाना हरियावा क्षेत्र के गांव कटघरा निवासी नूर मोहम्मद को तमंचे के साथ पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस टीम ने तिकोला मोड़ पर घेराबंदी कर सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर गांव निवासी उमेश को पकड़ा। उसके पास से भी तमंचा व कारतूस मिला है। जलालाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए नूर मोहम्मद पर थाना जलालाबाद, रोजा, कोतवाली, सदर बाजार, निगोही, खुटार में विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमे तो आरोपी उमेश पर रोजा, सेहरामऊ दक्षिणी, थाना सदर बाजार, सिंधौली में विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। संवाद