{"_id":"6ab032c15de589663b09c618","slug":"caught-cooking-meat-on-the-funeral-pyre-fire-two-fled-the-scene-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185260-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चिता की आग पर मीट बनाते पकड़ा...दो भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चिता की आग पर मीट बनाते पकड़ा...दो भाग निकले
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। अंतिम संस्कार के बाद जलती हुई चिता पर मीट बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया जबकि उसके दो साथी भाग गए।
गांव नत्थापुर निवासी वीरपाल ने बताया कि उनके पिता छोटेलाल की बीमारी के चलते 19 सितंबर को मौत हो गई थी। 20 सितंबर की दोपहर को उन्होंने गांव के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया था। शाम को वह परिजनों के साथ चिता को देखने के लिए गए तो तीन लोग चिता पर कटोरी में मीट बनाते हुए मिले।
जिस पर उन्होंने एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया। दो लोग भागने में सफल हो गए। डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो पकड़े गए व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद गांव के कई लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और वीरपाल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। संवाद