फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cash and jewellery stolen from special train, report filed

Shahjahanpur News: स्पेशल ट्रेन से नकदी और ज्वैलरी चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from special train, report filed
शाहजहांपुर। आनंदपुर विहार से छपरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन में बिहार की रहने वाली महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में आभूषण, नकदी और मोबाइल था। चोरों ने शाहजहांपुर में वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचैकोट के मतैया खास के रामपुर भैसही निवासी विनोद कुमार की पत्नी जामवती साहू 27 मार्च को आनंद विहार से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन से सफर कर रही थी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे रुकी थी। उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन में आकर उनका पर्स उठाया और ट्रेन से नीचे कूद गया। उनके शोर मचाने पर यात्री जाग गए और लोगों की भीड़ लग गई। पर्स में सोने के दो मंगल सूत्र, चार हजार रुपये नकद, और मोबाइल था। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed