फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case of culpable homicide registered against quack from Mukarampur.

Shahjahanpur News: मुकरमपुर के झोलाछाप पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against quack from Mukarampur.
रोजा। जपनापुर गांव के संतोष के किशोर पुत्र अमन की तीन दिन पहले इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकरमपुर में क्लीनिक चलाने वाले सिंधौली क्षेत्र के गांव नवादा अशरफपुर निवासी झोलाछाप रवींद्र यादव के खिलाफ मंगलवार को गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अलग से जांच कर रहा है।
विज्ञापन

अमन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक गांव के बेसिक स्कूल में शिक्षामित्र का दायित्व संभाले झोलाछाप रवींद्र पर गलत दवाएं देने और इंजेक्शन लगाने से बेटे की मौत हो जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में अमन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन परिजन उसकी मौत के लिए झोलाछाप के गलत इलाज को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी मोहम्मद इरफान ने झोलाछाप को नोटिस देकर तीन दिन क्लीनिक के जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। झोलाछाप सीएमओ कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस वजह से अमन की मौत को लेकर उसकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। सीओ शुभम वर्मा के अनुसार विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed