फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case filed against seven people for vandalizing a car

Shahjahanpur News: कार में तोड़फोड़ करने वाले सात लोगों के खिलाफ केस

Sun, 16 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people for vandalizing a car
पुवायां। भतीजी का पीछा करने से मना करने पर चाचा की कार में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उनकी भतीजी पुवायां के एक स्कूल में पढ़ने जाती है। पुवायां का गुरुप्रीत सिंह और निगोही के गांव सरैंया निवासी सुखचैन सिंह भतीजी के पीछे आते थे। भतीजी के जानकारी देने पर उन्होंने दोनों से विरोध जताया, जिस पर आरोपी रंजिश मानने लगे।
14 नवंबर को वह दो अन्य लोगों के साथ कार से शाहजहांपुर जा रहे थे। बाइपास ओवरब्रिज के पास गुरुप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, बंडा के गांव केल निवासी लवदीप सिंह, पुवायां के गांव गुलौली के लवप्रीत सिंह, सरैंया निवासी प्रिंस, पुवायां के गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी शिवांक, नाहिल के मोनू ने उनकी कार को घेर लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और कार में काफी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed