फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car ran over SST in-charge while checking, driver absconded

Shahjahanpur News: चेकिंग कर रहे एसएसटी के प्रभारी पर चढ़ाई कार, चालक फरार

Wed, 24 Apr 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Car ran over SST in-charge while checking, driver absconded
राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती डॉ.प्रेमचंद्र। स्रोत : जागरुक पाठक
कांट (शाहजहांपुर)। लोकसभा निर्वाचन के लिए वाहनों की चेकिंग के लिए गठित की गई स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के प्रभारी डॉ. प्रेमचंद्र के पैर पर चालक ने कार चढ़ा दी। पैर में चोट आने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फरार कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चुनाव में नकदी और शराब समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाश के लिए शासन ने एसएसटी का गठन कर ड्यूटी लगाई है। 21 अप्रैल को ददरौल में प्रथम टीम की दूसरी शिफ्ट में एसएस कॉलेज के सीनियर लेक्चरर डॉ. प्रेमचंद्र थाना कांट के सामने चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ सिपाही रत्नेश कुमार, धर्मवीर चौधरी, दीपक माल व कैमरामैन सुमित भी थे। डॉ. प्रेमचंद्र एक कार की जांच करने में व्यस्त थे। रात करीब 9:10 बजे जलालाबाद की तरफ से आ रही कार के चालक ने डॉ. प्रेमचंद्र के बाएं पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन

कई बार आवाज देने के बाद भी चालक अनसुना कर मौके से भाग गया। घायल डॉ. प्रेमचंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चालक गुड्डू निवासी ग्राम नबीगंज थाना जलालाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
तिलहर में भी कांस्टेबल पर चढ़ाई थी कार

20 अप्रैल की रात साढ़े 11 बजे सचल दल तिलहर में स्टेशन रोड पर रस्तोगी धर्मशाला के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी चीनी मिल की ओर से आ रही बोलेरो में सवार चार लोगों ने कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर उसे ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed