{"_id":"6073f47c8ebc3ec39e72b39b","slug":"car-falls-down-due-to-damaged-road-in-shahjahanpur-palia-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: हाईवे पर गड्ढे के कारण बेकाबू कार खाई में पलटी, एक परिवार के चार लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: हाईवे पर गड्ढे के कारण बेकाबू कार खाई में पलटी, एक परिवार के चार लोग थे सवार
Mon, 12 Apr 2021 12:49 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में हाईवे पर बने गहरे गड्ढे के चलते रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी। हालांकि कार में सवार चारों लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे का हाल बेहद खराब है।
विज्ञापन
चार करोड़ से अधिक का ठेका होने के बावजूद हाईवे पर मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। खुटार-मैलानी के बीच गांव सरेली मोड़ के पास गहरा गड्ढा है। जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। रविवार को बरेली के पुराना शहर निवासी शहबाज अपने पिता मुकीम अहमद, बहन तहरीमा, अमरीन और सिदरा के साथ कार में लखीमपुर के कस्बा पलिया रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे के गड्ढे को बचाने के चक्कर में उनकी कार खाई में जाकर पलट गई। चीख पुकार मचने पर जमा हुए लोगों ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिससे प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन