{"_id":"570e5eed4f1c1b744f4a6b0e","slug":"car-dcm-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी ओवरब्रिज पर कार और डीसीएम की भिड़ंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी ओवरब्रिज पर कार और डीसीएम की भिड़ंत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कचहरी ओवरब्रिज पर कार और डीसीएम की भिड़ंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी ओवरब्रिज पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार और डीसीएम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसकी वजह से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
मोहल्ला जलालनगर निवासी तौकीर दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने दोस्त आसू के साथ कचहरी में काम निपटाकर कार से घर वापस जा रहे थे। कचहरी ओवरब्रिज पर सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम उनकी कार में घुस गई। तौकीर ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन डीसीएम की चपेट में आकर कार काफी दूर तक रगड़ती चली गई। हादसे बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। कार में सवार तौकीर और आसू बाल-बाल बच गए। तीनों किसी तरह से कार से बाहर निकले। इसी बीच पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने दोनों वाहनों को ओवरब्रिज से हटाकर जाम खुलवाया। मामले में अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।