{"_id":"6ae8e3e8908ed79f040cd6ce","slug":"car-crashes-into-hospital-gate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189059-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अस्पताल के गेट से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अस्पताल के गेट से टकराई कार
विज्ञापन
पुवायां में कार की टक्कर से अस्पताल के बाहर क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- फोटो : 1
पुवायां। पुवायां में मोहम्मदी रोड पर रविवार रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार कार शीतल अस्पताल के गेट से टकराने के बाद खोखे में जा घुसी। रात होने के कारण अस्पताल के बाहर और सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर के मोहल्ला कसभरा मिशन निवासी अस्पताल मालिक विजय मिश्रा ने बताया कि कार की टक्कर से एक कार, तीन बाइक और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से खोखे में रखा सामान भी नष्ट हो गया। टक्कर के बाद कार का टायर फट गया था इसीलिए चालक कार को लेकर भाग नहीं सका।
अस्पताल स्टाफ के मौके पर पहुंचने पर चालक ने गाली-गलौज की और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। कार में चालक के अलावा एक व्यक्ति और एक लड़की भी थी। विजय मिश्रा का आरोप है कि कार में मौजूद सभी लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
खोखे के मालिक नरेंद्र कुमार ने भी कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कार को थाने ले गई और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। कार की टक्कर का वीडियो अस्पताल के सीसी कैमरे में कैद हो गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर दी गई है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुवायां में कार की टक्कर से अस्पताल के बाहर क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत : वीडियो ग्रैब- फोटो : 1