फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   captives offence in kuchehary jail

बंदियों का कचहरी हवालात में हंगामा 

Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
captives offence in kuchehary jail
बंदियों का कचहरी हवालात में हंगामा
कचहरी परिसर हवालात में मंगलवार दोपहर बंदियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बंदियों का आरोप था कि हवालात में सफाई नहीं होती है, जिस कारण शौचालय से लेकर पूरे परिसर में गंदगी का फैली हुई है। भीषण गर्मी में पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बंदियों के हंगामे की खबर सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे को देखते ही हवालात परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। बंदियों ने कोर्ट में पेशी पर जाने से भी इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे हवालात परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभी बंदी एकजुट हो गए। बंदियों ने कोर्ट में पेशी पर जाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि हवालात परिसर में सफाई नहीं होती है। हवालात में भीषण गंदगी फैली हुई है। गंदगी की वजह से शौचालय में घुसा तक नहीं जाता है। भीषण गर्मी में बंदियों के लिए हवालात में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बंदियों के हंगामे की खबर सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सीओ सिटी अवीनश्वर चंद्र श्रीवास्तव सदर इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बंदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बंदी शांत नहीं हुए। बंदियों को देखते हुए हवालात परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई। बंदियों की मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी सीजेएम से मिलने गए। हंगामे से पहले करीब 40 बंदी पेशी के लिए कोर्ट के लिए निकल चुके थे। इसके बाद बंदियों ने पेशी पर जाने से इनकार कर दिया। रुक-रुककर बंदी नारेबाजी करते रहे। 
विज्ञापन

बंदी बाहर से खाने पीने की चीजाें की मांग कर रहे थे। बंदियों को बाहर से मंगाई गई चीजों को नहीं खिलाया जा सकता है। बंदियों के पेशी पर नहीं जाने पर सीजेएम से मिलकर उनकी पेशी की तारीख बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शंकर दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed