{"_id":"67520323de8dbbfe9a0a2644","slug":"candidates-of-semester-examinations-will-be-passed-through-metal-detector-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-132693-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेटल डिटेक्टर से गुजारे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेटल डिटेक्टर से गुजारे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षार्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होने जा रहीं हैं। इनको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह साढ़े आठ से 10:30 बजे तक तक रहेगी। द्वितीय पाली पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। तृतीय पाली अपराह्न ढाई से शाम 4:30 बजे तक रहेगी।
प्रत्येक पाली के लिए एक अतिरिक्त वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष तथा चार सहायक केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष के रूप में प्रथम पाली में एसपी डबराल, द्वितीय पाली में आलोक मिश्रा व तृतीय पाली में अनुराग अग्रवाल रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक पाली में तीन सदस्यीय उड़नदस्ता टीम तैनात रहेगी। इनमें एक-एक महिला शिक्षक शामिल रहेंगी। परीक्षा को पूर्ण शुचिता तथा पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के लिए इस बार परीक्षा में मेटल डिटेक्टर, अनाउंसमेंट आदि सुविधाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के परीक्षा प्रभारी अरशद खान ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन करवाने के लिए महाविद्यालय हमेशा से तत्पर रहा है। गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।